सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा चौहान हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के हत्यारोपी से पुलिस ने अस्पताल जाकर पूछताछ की है। आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर भी नए सिरे से पुलिस जांच कर रही है।
मेरठ के सरूरपुर के कस्बा हर्रा निवासी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा चौहान हत्याकांड में पुलिस ने अभी किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। वारदात के बाद जान देने की कोशिश करने वाले उसके पति प्रदीप चौहान से रविवार को पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पूछताछ की। पुलिस को पता चला है कि प्रदीप ने वारदात से तीन दिन पहले ही घर पर सीसीटीवी लगवाए थे।
इसके बाद पुलिस ने मामले में नए सिरे से जांच शुरू की है। नामजद विकास व राहुल के संबंध में भी पुलिस गहनता से पड़ताल कर रही है। आरोपी प्रदीप चौहान से पूछताछ के बाद पुलिस को जानकारी लगी है कि आरोपी ने अपनी पत्नी निशा चौहान की क्षणिक आवेश में हत्या नहीं की।
विज्ञापन
2 of 15
निशा की हत्या के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दंपती में पिछले कुछ दिन से मनमुटाव चल रहा था। तीन दिन पहले सीसीटीवी लगना और तीन दिन से ही दोनों का अलग सोना। इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि दंपती में सबकुछ सामान्य नहीं चल रहा था।
विज्ञापन
3 of 15
निशा की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं प्रदीप पत्नी निशा चौहान पर शक तो नहीं करने लगा था। वहीं, पुलिस को वारदात में नामजद कराए गए प्रदीप के चचेरे भाई विकास और उसके ममेरे भाई राहुल के खिलाफ अब तक ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं।
4 of 15
पति के साथ निशा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इसके चलते पुलिस ने उनकी अब तक गिरफ्तार नहीं की है। पुलिस का कहना है कि सीडीआर की जांच में प्रदीप और विकास के बीच बातचीत की पुष्टि नहीं हुई है।
पत्नी की हत्या कर खुद के सीने में घोंपा था चाकू
तीन जुलाई को कस्बा हर्रा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा चौहान की उसके पति प्रदीप चौहान ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। वारदात घर के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज में दिख रही थी।
विज्ञापन
6 of 15
बीच-बचाव में घायल हुआ निशा का बेटे
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
घटना के बाद प्रदीप ने भी खुद अपने सीने में चाकू घोंप लिया था। उसका अब तक इलाज चल रहा है। निशा के गढ़मुक्तेश्वर निवासी भाई ने इस मामले में प्रदीप चौहान, विकास और राहुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
7 of 15
निशा की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पुलिस का कहना था कि दंपती ने 137 गज का प्लॉट खरीदा था। तीन जुलाई को ही इसका बैनामा होना था। निशा बैनामा अपने नाम कराना चाहती थी। इस बात पर हुए विवाद में प्रदीप ने उसकी हत्या की थी। जबकि अंकित का कहना था कि विकास से उसका रास्ते और नए गेट निकलवाने को लेकर विवाद चल रहा था। विकास के उकसाने के आकर प्रदीप ने हत्या की थी।
8 of 15
निशा की हत्या के बाद खुदकुशी करने वाला घायल पति
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
महिला आयोग की सदस्य ने दी सांत्वना
रविवार को महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला मृतका निशा चौहान के आवास पहुंची और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि महिला आयोग पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और उन्हें हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित जांच कराने की बात कही है।
9 of 15
निशा चौहान हत्याकांड, मेरठ
- फोटो : इंस्टाग्राम
मौत के बाद इंस्टाग्राम पर 28 हजार के पार पहुंचे फॉलोअर्स
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा चौहान की हत्या के बाद उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वारदात के समय उसके 24.4 हजार फॉलोअर्स थे। अब उसके फॉलोअर्स बढ़कर 28 हजार हो गए हैं। लोग उसके पुराने वीडियो भी देख रहे हैं। उसने विकास से विवाद को लेकर भी 30 वीडियो शेयर किए थे।
10 of 15
निशा चौहान हत्याकांड, मेरठ
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस मामले में जांच जारी है। प्रदीप की हालत में सुधार है। उससे पूछताछ की गई है। अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अभी विकास और राहुल के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।-आशुतोष कुमार, सीओ सरधना
11 of 15
निशा चौहान हत्याकांड, मेरठ
- फोटो : इंस्टाग्राम
यह था पूरा मामला
मेरठ के सरूरपुर के कस्बा हर्रा में शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ब्यूटी पार्लर संचालिका निशा चौहान की उनके पति प्रदीप चौहान ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। बीच-बचाव में आया 17 वर्षीय बेटा देव भी चाकू लगने से घायल हो गया। वारदात के बाद प्रदीप ने खुद को भी चाकू मारकर जान देने की कोशिश की।
12 of 15
निशा चौहान हत्याकांड, मेरठ
- फोटो : इंस्टाग्राम
उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने निशा के भाई अंकित की तहरीर पर प्रदीप चौहान, उसके चचेरे भाई विकास और मामा के बेटे राहुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्लॉट के बैनामे और गली में गेट लगाने को लेकर विवाद हुआ था।
13 of 15
निशा चौहान हत्याकांड, मेरठ
- फोटो : इंस्टाग्राम
इन्फ्लुएंसर निशा का पड़ोस में रहने वाले प्रदीप के चचेरे भाई विकास से गली के रास्ते पर गेट निकलवाने को लेकर विवाद चल रहा था। उसने कई बार एसडीएम और सीओ से इसकी शिकायत की। कई बार वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल किया लेकिन समाधान नहीं निकला।
14 of 15
निशा चौहान हत्याकांड, मेरठ
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि बृहस्पतिवार रात विकास ने अपने मामा के बेटे राहुल के साथ मिलकर अपने घर का तीसरा गेट निशा के ब्यूटी पार्लर के सामने लगवा दिया। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे जब निशा ने नया गेट देखा तो उसका वीडियो बना लिया। तहरीर के अनुसार इसके बाद विकास और राहुल ने प्रदीप को उकसा दिया। इस पर पति-पत्नी के बीच प्लॉट के बैनामे और गेट विवाद को लेकर कहासुनी होने लगी।
आरोप है कि इसी दौरान प्रदीप ने आपा खो दिया। वह किचन से चाकू लेकर दौड़ा और निशा को जमीन पर गिराकर उसके चेहरे, गर्दन, छाती व हाथ पर लगभग 10 वार कर दिए। आरोप है कि प्रदीप निशा के शरीर पर उसकी मौत होने तक वार करता रहा। बचाव में आए दंपती के 17 वर्षीय बेटे देव के हाथ में भी चाकू लग गया। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।