फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्फ्लुएंसर के कत्ल में CCTV से खुलासा: तीन दिन से अलग सो रहे थे दोनों, पति ने निशा के पेट पर बैठ किए पांच वार

Sun, 05 Jul 2026 11:07 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के इन्फ्लुएंसर निशा चौहान हत्याकांड में नामजद आरोपी विकास और उसके ममेरे भाई राहुल की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, प्रदीप और विकास की सीडीआर खंगाल रही है। हत्यारोपी पति का पुलिस निगरानी में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
1 of 17
meerut murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के सरूरपुर के हर्रा निवासी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा चौहान की हत्या के दूसरे दिन भी पुलिस ने किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। हालांकि वारदात के बाद खुद के सीने में चाकू घोंपकर जान देने की कोशिश करने वाले मुख्यारोपी पति प्रदीप चौहान का पुलिस की निगरानी में इलाज चल रहा है।

नामजद चचेरे देवर विकास व उसके ममेरे भाई राहुल को भी अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस उनकी भूमिका की जांच के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज व सीडीआर खंगाल रही है।
विज्ञापन

2 of 17
निशा की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा कस्बे में शुक्रवार सुबह ब्यूटीशियन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा चौहान की उसके पति प्रदीप चौहान ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस का कहना था कि दंपती ने एक प्लॉट खरीदा था। शुक्रवार को इसका बैनामा था। निशा प्लॉट अपने नाम कराना चाहती थी।
विज्ञापन

3 of 17
निशा की हत्या के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इसको लेकर उसका पति से विवाद हुआ। इसी विवाद में पति ने हत्या कर दी थी। जबकि निशा के भाई अंकित ने प्रदीप के अलावा उसके चचेरे भाई विकास और राहुल पर भी हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 

4 of 17
पति के साथ निशा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अंकित का कहना था कि निशा के ब्यूटीपार्लर के बराबर में घर का गेट निकलवाने को लेकर उसका राहुल से विवाद चल रहा था। विकास के उकसाने में आकर प्रदीप ने निशा की हत्या की है।
विज्ञापन

5 of 17
निशा चौहान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पुलिस का कहना है कि अगर सीडीआर की जांच में प्रदीप और विकास की बातचीत की पुष्टि होती है तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि वारदात में उसकी भी संलिप्तता है। हालांकि अन्य पहलुओं से भी पुलिस जांच कर रही है।
 
विज्ञापन

6 of 17
बीच-बचाव में घायल हुआ निशा का बेटे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि प्रदीप चौहान ने जिस चाकू से ताबड़तोड़ वार कर निशा चौहान की हत्या की थी, वह चाकू कुछ दिन पहले प्रदीप ही खरीदकर लाया था। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं प्रदीप ने योजना बनाकर वारदात को अंजाम तो नहीं दिया। पुलिस ने गहनता से पड़ताल के लिए निशा और प्रदीप के मोबाइल की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

7 of 17
निशा की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
निशा के पेट पर बैठकर चाकू से किए पांच वार
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि ब्यूटीपार्लर की सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि प्रदीप ने निशा के पेट पर बैठकर चाकू से पांच वार किए थे। पुलिस ने जानकारी दी है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी निशा के शरीर पर चाकू से पांच वार करने की जानकारी मिली है। आरोपी प्रदीप ने निशा के चेहरे, गर्दन, छाती और पेट पर पांच वार किए। प्रदीप का अभी इलाज चल रहा है और विकास व राहुल की भूमिका की जांच की जा रही है।
 

8 of 17
निशा की हत्या के बाद खुदकुशी करने वाला घायल पति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बैनामे के बाद बेटे के जन्मदिन की पार्टी करने की थी योजना
परिजनों ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को निशा के छोटे बेटे शुभ का जन्मदिन था। इसलिए दंपती ने प्लॉट का बैनामा कराने के लिए इसी दिन को चुना था। उन्होंने योजना बनाई थी कि बैनामा कराने के बाद पूरा परिवार मिलकर बर्थडे पार्टी करेंगे। हालांकि नीयती को कुछ और ही मंजूर था। बेटे के जन्मदिन पर ही उसके पति ने निशा की हत्या कर दी।

9 of 17
meerut murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
तीन दिनों से प्रदीप व निशा अलग सो रहे थे
पुलिस ने विकास व प्रदीप के घर के सीसीटीवी डीवीआर को अपने कब्जे में लिया है। जांच में सामने आया कि कई दिनों से प्रदीप ऊपर के कमरे में सोता था। जबकि निशा व बच्चे नीचे पार्लर में सोते थे।

10 of 17
meerut murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विकास ने दरकिनार किया था पंचायत का फैसला
निशा अपने खेत में लावारिस पशुओं को रोकने के लिए खंभे पर तार की बाढ़ लगाए थे। तीन फरवरी को किसी ने खंभों को उखाड़ दिया था। चार फरवरी को निशा ने वीडियो बनाकर इसकी जानकारी दी। निशा ने विकास पर आरोप लगाया था। निशा का कहना था कि प्रदीप के दादा ने जमीन का बंटवारा करते समय विकास को घर की जमीन में आगे का हिस्सा दिया था। जबकि खेत की जमीन में पीछे का हिस्सा दिया था। इसमें ढाई फीट का रास्ता था। 

11 of 17
meerut murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
निशा के भाई अंकित ने बताया कि विकास अपने खेत में जाने के लिए प्रदीप के खेत में से रास्ते की मांग कर रहा था। जब निशा व प्रदीप ने रास्ता देने से मना किया तो विकास ने जबरन उसके खेत में लगे खंभों को उखाड़ दिया था। इसके बाद कस्बे के जिम्मेदार लोगों ने गांव में पंचायत कर दोनों पक्षों में लिखित समझौता करा दिया था। 

12 of 17
निशा चौहान हत्याकांड, मेरठ - फोटो : इंस्टाग्राम
इसमें विकास को खेत में जाने के लिए चार फीट रास्ता दिया गया। उस दौरान यह भी फैसला हुआ कि विकास गली में केवल एक ही गेट खोलेगा। उस फैसले को भी दरकिनार करते हुए विकास ने गली में तीन गेट खोल लिए थे। इसके चलते फैसले में शामिल लोगों पर भी विकास साथ देने का आरोप लगा रही थी।

13 of 17
निशा चौहान हत्याकांड, मेरठ - फोटो : इंस्टाग्राम
यह था पूरा मामला
मेरठ के सरूरपुर के कस्बा हर्रा में शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ब्यूटी पार्लर संचालिका निशा चौहान की उनके पति प्रदीप चौहान ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। बीच-बचाव में आया 17 वर्षीय बेटा देव भी चाकू लगने से घायल हो गया। वारदात के बाद प्रदीप ने खुद को भी चाकू मारकर जान देने की कोशिश की।

14 of 17
निशा चौहान हत्याकांड, मेरठ - फोटो : इंस्टाग्राम
उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने निशा के भाई अंकित की तहरीर पर प्रदीप चौहान, उसके चचेरे भाई विकास और मामा के बेटे राहुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्लॉट के बैनामे और गली में गेट लगाने को लेकर विवाद हुआ था।

15 of 17
निशा चौहान हत्याकांड, मेरठ - फोटो : इंस्टाग्राम
इन्फ्लुएंसर निशा का पड़ोस में रहने वाले प्रदीप के चचेरे भाई विकास से गली के रास्ते पर गेट निकलवाने को लेकर विवाद चल रहा था। उसने कई बार एसडीएम और सीओ से इसकी शिकायत की। कई बार वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल किया लेकिन समाधान नहीं निकला। 

16 of 17
निशा चौहान हत्याकांड, मेरठ - फोटो : इंस्टाग्राम
आरोप है कि बृहस्पतिवार रात विकास ने अपने मामा के बेटे राहुल के साथ मिलकर अपने घर का तीसरा गेट निशा के ब्यूटी पार्लर के सामने लगवा दिया। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे जब निशा ने नया गेट देखा तो उसका वीडियो बना लिया। तहरीर के अनुसार इसके बाद विकास और राहुल ने प्रदीप को उकसा दिया। इस पर पति-पत्नी के बीच प्लॉट के बैनामे और गेट विवाद को लेकर कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन

17 of 17
निशा चौहान हत्याकांड, मेरठ - फोटो : इंस्टाग्राम
आरोप है कि इसी दौरान प्रदीप ने आपा खो दिया। वह किचन से चाकू लेकर दौड़ा और निशा को जमीन पर गिराकर उसके चेहरे, गर्दन, छाती व हाथ पर लगभग 10 वार कर दिए। आरोप है कि प्रदीप निशा के शरीर पर उसकी मौत होने तक वार करता रहा। बचाव में आए दंपती के 17 वर्षीय बेटे देव के हाथ में भी चाकू लग गया। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें