फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नितिन नवीन बोले- कभी माफिया का केंद्र माना जाता था मेरठ, आज क्रिकेट बैट, हॉकी और विकास से पहचान

Mon, 21 Sep 2026 09:22 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमवार को मेरठ पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारत के स्पेस, इनोवेशन और विकास से युवा स्वयं को जोड़ें। युवा ही इस देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। आज का युवा भले ही रील्स देखता है, लेकिन उसे पसंद वही आता है जो रियल होता है। 
विज्ञापन
1 of 8
सुभारती में आयोजित कार्यक्रम में नितिन नवीन और सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि देश के युवा भारत के स्पेस, इनोवेशन व विकास की ऐतिहासिक यात्रा से स्वयं को जोड़ें और अपनी ऊर्जा से देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। युवाओं को नशा मुक्ति, बॉर्डर दर्शन, योग-मेडिटेशन और एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियानों से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
 
विज्ञापन

2 of 8
नितिन नवीन का स्वागत करते बासित अली। - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को पहली बार मेरठ पहुंचे नितिन नवीन ने सुभारती विश्वविद्यालय के मांगल्य प्रेक्षागृह में आयोजित युवा संवाद में कहा कि मोदी सरकार ने देश की सोच बदली है। वोकल फॉर लोकल, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट, वाइब्रेंट बॉर्डर विलेज जैसे कार्यक्रमों ने देश के विजन को नया आयाम दिया है। पिछले 10-12 वर्षों में मेडिकल शिक्षा, विश्वविद्यालय, मोबाइल निर्माण, रक्षा निर्यात और स्वदेशी वैक्सीन के क्षेत्र में भारत ने बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।
 
विज्ञापन

3 of 8
मंच पर मौजूद नेतागण। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 2047 के विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। आज का युवा नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बन रहा है। दो लाख से अधिक स्टार्टअप्स इसके प्रमाण हैं। युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और संकल्प से विकसित भारत की यात्रा को नई गति मिलेगी। 
 

4 of 8
नितिन नवीन का स्वागत करते धर्मेंद्र भारद्वाज। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने लक्ष्य, संकल्प, अध्ययन, अनुभव और धैर्य को सफलता का आधार बताते हुए नशा मुक्ति, राष्ट्रप्रेम, योग, मेडिटेशन और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। इस दौरान नितिन नवीन ने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर दिए और कहा कि देश के भविष्य का निर्माण करने वाली सबसे बड़ी ताकत युवा हैं। युवाओं में अपार ऊर्जा, प्रतिभा और विचार-क्षमता है। यदि इस शक्ति को सही दिशा दी जाए, तो युवा देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 8
बुलडोजर से बरसाए फूल। - फोटो : अमर उजाला
शॉर्टकट से बचें आज के युवा
नितिन नवीन ने कहा कि आजादी के बाद देश को अक्सर क्षेत्रीय या व्यक्तिगत नजरिए से देखा गया, लेकिन अब सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ 140 करोड़ देशवासियों को एकजुट होकर आगे बढ़ना है। भारत आज दुनिया में सबसे अधिक युवा आबादी वाला देश है, इसलिए युवाओं का दायित्व सबसे बड़ा है। आज की पीढ़ी को जीवन में शॉर्टकट से बचने की आवश्यकता है। आज का युवा भले ही रील्स देखता है, लेकिन उसे पसंद वही आता है जो रियल यानी यथार्थ होता है। बनावटी चीजों की पहुंच सीमित होती है, इसलिए जीवन में लक्ष्य तय करके और एक संकल्प के साथ सही रोडमैप बनाकर आगे बढ़ना चाहिए।
 
विज्ञापन

6 of 8
कार्यक्रम स्थल के बाहर मौजूद छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
समाज में फैल रही नशे की प्रवृत्ति हानिकारक
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज में फैल रही नशे की प्रवृत्ति पर गहरी चिंता व्यक्त की और युवाओं से प्रधानमंत्री के नशा मुक्ति अभियान से जुड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि युवाओं में राष्ट्रप्रेम और समर्पण की भावना को गहराई तक उतारने के लिए उत्तर प्रदेश में भी बॉर्डर दर्शन कार्यक्रम शुरू किया जाना चाहिए। जब युवा सीमा पर जाकर खुले आसमान के नीचे देश की रक्षा कर रहे सैनिकों को देखते हैं, तो उनके भीतर भी देश के प्रति असीम समर्पण का भाव जागृत होता है, जो उन्हें जीवन में कभी भटकने नहीं देता। लीडरशिप केवल राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि हर क्षेत्र में इसकी आवश्यकता होती है। युवाओं को अपने क्षेत्र की जड़ों तक जाना चाहिए।
 
विज्ञापन

7 of 8
बाईपास पर हुआ स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
लीडरशिप के तीन मुख्य स्तंभ अध्ययन, अनुभव और धैर्य
उन्होंने कहा कि लीडरशिप के तीन स्तंभ अध्ययन, अनुभव और धैर्य हैं। इन्हें जीवन में उतारने से किसी भी क्षेत्र में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उसी प्रकार 100 मीटर की दौड़ में इंसान की गति की परख होती है, लेकिन लंबी दौड़ में धैर्य और सहनशक्ति का परीक्षण होता है। जीवन एक लंबी दौड़ है। यदि युवा अपनी सहनशक्ति और निरंतरता बनाए रखेंगे, तो वे लंबी दूरी तय करके अपनी मंजिल तक अवश्य पहुंचेंगे। उन्होंने युवाओं से योग और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।
 
विज्ञापन

8 of 8
फूलों की विशाल माला से किया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
कभी माफिया का केंद्र था मेरठ
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 10-12 वर्षों में देश में बड़े बदलाव हुए हैं। 10 साल पहले देश में 60 हजार मेडिकल सीटें थीं, जो आज 1.5 लाख से अधिक हो गई हैं। देश में विश्वविद्यालयों की संख्या 400 से बढ़कर 1100 के पार जा चुकी है। कभी हर तकनीक के लिए आयात पर निर्भर रहने वाला भारत आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता देश है। रक्षा क्षेत्र में भारत आज ब्रह्मोस और ''मेक इन इंडिया'' के तहत 38 हजार करोड़ रुपये से अधिक के रक्षा उपकरणों का निर्यात कर रहा है। मेरठ कभी माफिया का केंद्र माना जाता था, आज क्रिकेट बैट और हॉकी स्टिक के निर्माण के लिए जाना जा रहा है।

मुस्लिमों ने बुलडोजर पर चढ़कर की पुष्पवर्षा, बासित अली ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मेरठ आगमन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने उनका स्वागत किया। मुस्लिम समाज के लोगों ने बुलडोजरों पर चढ़कर पुष्पवर्षा की और क्रेन से विशाल माला पहनाई। इस दौरान नितिन नवीन ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली से बात की। बासित अली ने कहा कि स्वागत समारोह में अल्पसंख्यक समाज की बड़ी भागीदारी रही।


ये भी देखें...
यूपी: मेरठ में गला घोंटकर पत्नी की हत्या, दूसरे युवक से अवैध संबंधों के शक में वारदात; गिरफ्तार किया
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें