फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बाजारों में उमड़ रही भीड़, होटल-रेस्टोरेंट में उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, देखें तस्वीरें

Tue, 25 Aug 2020 02:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
बाजार में उमड़ रही भीड़ - फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में होटल, रेस्टोरेंट और अन्य दुकानें खुलने से बाजारों में पहले की तरह भीड़ उमड़ रही हैं। बाजारों में भीड़ देखने से लगता है कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भूल गए हैं। इतना ही नहीं रेस्टोरेंट और होटलों में लोग एक साथ बैठकर खाना खा रहे हैं। अगली स्लाइडों में देखिए ऐसी ही कुछ तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 5
बाजार में उमड़ रही भीड़ - फोटो : ANI
वहीं भीड़ के कारण शहर का जाम भी ट्रैफिक पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। दो दिन के लॉकडाउन के बाद जैसे ही बाजार खुले तो शहर में वाहनों का आवागमन इस तरह बढ़ा कि सुबह से लेकर दोपहर तक शहर में जाम की समस्या बनी रही। दिल्ली रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम खुलवाने में भी पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

3 of 5
शहर में लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
वहीं सोमवार को दिल्ली रोड पर सुबह 10 बजे ही जाम लगना शुरू हो गया। मवाना रोड पर डेयरी फार्म कट से लेकर कमिश्नर आवास चौराहे तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। लालकुर्ती में बाउंडरी रोड पर भी यही हाल रहा। लालकुर्ती पैंठ से लेकर जीरो माइल तक जाम लगा रहा। बेगमपुल चौराहे से जीरो माइल तक भी जाम की समस्या रही। 

4 of 5
बाजार में उमड़ रही भीड़ - फोटो : अमर उजाला
उधर, दिल्ली रोड पर केसरगंज से लेकर रेलवे रोड चौराहा और मेट्रो प्लाजा तक भी जाम की समस्या बनी रही। शाम को खैर नगर में भी आड़े तिरछे वाहन जाम में फंसे रहे। दूर तक भी छतरी वाले पीर व खैरनगर में ट्रैफिक पुलिस नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाजार में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
वन-वे हुआ रुड़की रोड, जाम
वहीं रुड़की रोड को वन-वे करने से सोमवार को जाम लग गया। जिससे पीएससी नाले के पास खुदाई का कार्य प्रभावित हुआ। जिससे व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें