फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक थी वारदात: हाथ जोड़ते रहे प्रोफेसर... पर नहीं पसीजा था बदमाशों का दिल, बरसाईं थीं दनादन गोलियां, आखिर कब खुलेगा हमले का राज

Tue, 15 Mar 2022 12:27 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
meerut news - फोटो : अमर उजाला
डीन वेटरनरी डॉ. राजबीर सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस अब तक जांच में ही अटकी है। सोमवार को दौराला पुलिस कृषि विश्वविद्यालय में पहुंची। शिक्षकों और छात्रों से जानकारी ली गई और कुछ रिकॉर्ड भी खंगाला। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में दोनों बदमाश कंकरखेडा के शिव चौक पर दिखाई दिए हैं। बदमाशों की उम्र 25-30 के आसपास बताई गई। डीन के परिजनों ने किसी तरह के विवाद से इनकार किया है। मोदीपुरम में शुक्रवार को डीन पर हेलमेट पहने बदमाशों ने गोलियां बरसाईं थीं। अस्पताल में उनकी हालत अभी गंभीर बनी है। 

वहीं, पांच टीमें लगाने के बाद भी पुलिस के किसी नतीजे पर न पहुंचने से परिजनों में रोष है। इसी मामले में सोमवार को दौराला पुलिस जांच के लिए विवि में वेटनरी कॉलेज पहुंची। यहां चार शिक्षकों के बयान लिए गए। शिक्षकों से वहां की राजनीति, पुराने विवाद और नियुक्तियों से जुड़े मामलों के बारे में पूछा गया।
विज्ञापन

2 of 6
meerut crime news - फोटो : अमर उजाला
डीन की रैकी कर रहे थे बदमाश
पुलिस के मुताबिक, बदमाश कंकरखेडा में भी एक कैमरे में दिखाई दिए हैं। वह कंकरखेडा से भी डॉ. राजबीर सिंह की रेकी कर रहे थे और हमले के लिए सही स्थान देख रहे थे। पुलिस की जांच में बदमाशों के पास स्पलेंडर बाइक थी। उसका नंबर अभी साफ नहीं हुआ है।
विज्ञापन

3 of 6
meerut crime news - फोटो : अमर उजाला
कुलपति से मिले छात्र विवि में लगाए जाएंगे कैमरे
वेटनरी कॉलेज के छात्र सोमवार को कुलपति डॉ. आरके मित्तल से मिले। छात्रों ने मांग रखी कि डीन पर हमले की निष्पक्ष जांच की जाए और आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी किया जाए। इसके अलावा विवि में मुख्य गेट से लेकर सभी जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। उन्होंने विवि में बंद कैंटीन शुरू करने, मदर डेयरी संचालित करने सहित अन्य मांगें भी उठाईं। वहीं, पल्लवपुरम में प्रबुद्ध नागरिक मंच की बैठक हुई। इसमें महासचिव रविंद्र सांगवान ने कहा कि हमलावर जल्द गिरफ्तार किए जाएं।

4 of 6
murder in meerut - फोटो : अमर उजाला
इन बिंदुओं के साथ चल रही जांच
- गोली लगने से पहले डीन ने बदमाशों के सामने हाथ जोड़े। इससे लगता है कि बदमाशों को डीन ने पहचान लिया था। हत्या के इरादे से फायरिंग की गई।
- घटनास्थल से सर्विलांस टीम ने बीटीएस उठाया, जिससे संदिग्ध नंबरों की पड़ताल चल रही है। डीन के मोबाइल की भी सीडीआर निकाली, ताकि कोई भी अहम सुराग लग जाएं। 
- कृषि विश्वविद्यालय में नियुक्तियों की भी जांच की जा रही है ताकि महत्वपूर्ण सुराग मिले। विभाग के शिक्षक और कर्मचारियों से जानकारी ली। विभाग से कुछ रिकॉर्ड भी खंगाला है। 
- पारिवारिक विवाद, संपत्ति से जुड़ा मामला या फिर डीन वेटरनरी का किसी छात्र से विवाद हुआ हो।
विज्ञापन

5 of 6
meerut news - फोटो : अमर उजाला
बाइक सवार 25 से 30 की उम्र के होंगे। जांच के लिए टीम विवि में गई थी और कुछ शिक्षकों के बयान लिए गए हैं। कई बिंदुओं पर जांच जारी है। - आशीष शर्मा, सीओ दौराला
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala
डीन वेटरनरी की हालत में सुधार है। अंदेशा है कि बदमाशों को उन्होंने पहचान लिया है। दो-तीन दिन में हालात ठीक होने पर डीन के बयान पुलिस ले लेगी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करने में लगी है। इस घटना का पुलिस जल्द खुलासा करेंगी और बदमाशों को गिरफ्तार करेगी। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें