फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कहासुनी-मारपीट...चाचा जाने लगा तो पीछे आए भतीजे ने बीच सड़क मारी गोली; एलानिया कत्ल की वारदात CCTV में कैद

Sun, 10 Aug 2025 02:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में संपत्ति विवाद में युवक की सरेराह सिर में गोली मारकर एलानिया हत्या कर दी गई। मजीदनगर में बावर्ची की हत्या की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी भतीजे और उसके दोस्त को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 9
meerut murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ के लिसाड़ीगेट इलाके के मजीदनगर में शनिवार सुबह करीब पौने आठ बजे पैतृक संपत्ति के विवाद में असलम (35) की सरेराह सिर में गोली मारकर एलानिया हत्या कर दी गई। वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

छह घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी भतीजे सुबहान और उसके दोस्त शादान को गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल किए हथियार बरामद कराने के लिए जाते समय आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

असलम बावर्ची था। वह शादियों में खाना बनाता था। वह पत्नी फरीदा और बेटी जैनब (4) व आयशा (6) के साथ मजीदनगर में रह रहा था। असलम सात भाइयों में चौथे नंबर पर था। भाई दिलशाद और शहंशाह से उसका पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। 
विज्ञापन

2 of 9
असलम का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चाचा भतीजे के बीच कहासुनी और मारपीट
आरोप है कि भाइयों ने असलम को जान से मारने की धमकी दी थी। शनिवार सुबह स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की रिहर्सल के लिए बेटी जैनब और आयशा को स्कूल में छोड़कर असलम पैदल ही घर लौट रहा था। घर से 500 मीटर पहले बाइक पर आए भतीजे सुबहान ने अपने दोस्त शादान निवासी मकबरा डिग्गी थाना रेलवे रोड के साथ मिलकर असलम को रोक लिया। दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई। 
विज्ञापन

3 of 9
असलम को गोली मारते हुए भतीजा सीसीटीवी में कैद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुबहान और शादान ने पिस्टल व तमंचा निकाल लिया। असलम किसी को फोन मिलाते हुए वहां से निकलने लगा। तभी सुबहान ने पीछे से उसके सिर से पिस्टल सटाकर गोली मार दी। असलम सड़क पर मुंह के बल गिर गया। आरोपी बाइक पर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने असलम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

 

4 of 9
असलम को गोली मारते हुए भतीजा सीसीटीवी में कैद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें लगाई गई। करीब छह घंटे बाद ही दोनों आरोपियों को पुलिस ने कांच के पुल से गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के मुताबिक, पूछताछ में सुबहान ने संपत्ति के विवाद में हत्या करना स्वीकार किया। दोनों को घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के लिए पुलिस डंपिंग यार्ड के पास ले गई।
विज्ञापन

5 of 9
मुठभेड़ में घायल आरोपी सुबहान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां झाड़ी में छिपाई पिस्टल और तमंचे उठाकर दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली पैर में लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। असलम के दूसरे भतीजे साहिल ने सुबहान और शादान के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्य जुटा रही है।
विज्ञापन

6 of 9
मुठभेड़ में घायल आरोपी शादान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डेढ़ साल पहले भी हुआ था जानलेवा हमला
असलम पर संपत्ति के विवाद में करीब डेढ़ वर्ष पूर्व भी जानलेवा हमला हुआ था। तब भी उसे गोली मारी गई थी लेकिन उसकी जान बच गई थी। पत्नी फरीदा ने देवर शहंशाह पर अपने साले के साथ मिलकर हमला कराने का आरोप लगाया था। इस मामले में शहंशाह का साला जेल गया था। यह मुकदमा भी कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन

7 of 9
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात की सीसीटीवी फुटेज हुई वायरल
मजीदनगर तिराहे पर गली में एक मकान के सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई। इसमें सुबह के समय सड़क पर लोगों की आवाजाही दिखाई दे रही है। कुछ बच्चे भी कंधे पर बैग टांगे दिख रहे हैं। तभी अचानक लोग भयभीत होकर भागने लगते हैं। एक बुजुर्ग मुख्य रास्ते पर अपनी स्कूटी छोड़कर गली में घुस जाता है। तभी फुटेज में गली के सामने असलम जाता दिखाई देता है। वह मोबाइल चलाने में व्यस्त दिख रहा है। 

8 of 9
पीछे से गोली मारता हत्यारा। - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान पीछे से सुबहान भागकर आता है। लोगों के सामने ही वह असलम के सिर से पिस्टल सटाकर गोली चलाता है और फिर भाग जाता है। अन्य लोगों की भीड़ भी असलम के आसपास जुटनी शुरू हो जाती है। कुछ लोग आरोपियों के पीछे भागते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इस घटना का एक और वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल से बनाया है। इसमें असलम वारदात के बाद एक गली में घुसता दिखाई दे रहा है। गली में उसका दोस्त शादान बाइक लिए खड़ा था। सुबहान गली में घुसने के बाद एक बार फिर पलटकर बाहर आता है। इसके बाद शादान के साथ बाइक पर बैठकर भाग जाता है।
विज्ञापन

9 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
संपत्ति के लिए पहले भी बहाया खून
30 अप्रैल 2025 : साधु नगर में संपत्ति के विवाद में इकरामद्दीन ने छोटे भाई राजुद्दीन की पत्नी साइमा की चाकू से वार कर हत्या कर दी। हमले में राजुद्दीन भी घायल हो गया। 15 जनवरी 2025 : लिसाड़ीगेट के सुहेल गार्डन में राजमिस्त्री मोईन, उनकी पत्नी आसमा और तीन बेटियां अक्शा, अजीजा और अलईफ्शा की हत्या सौतेले भाई नईम, तसलीम और भाभी नजराना ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें