अमर उजाला के मोहकमपुर स्थित कार्यालय से बृहस्पतिवार को तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। राजनीतिक, सामाजिक, औद्योगिक संगठनों समेत आम जनता से बाइक रैली में शामिल होकर देशभक्ति का जज्बा दिखाया।
विज्ञापन
1 of 14
अतुल माहेश्वरी सेतु से निकलती अमर उजाला मां तुझे प्रणाम के तहत तिरंगा बाइक रैली।
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत तिरंगा बाइक रैली का शहर के व्यापारिक संगठन, समाजसेवी संगठन, व्यापारिक और औद्योगिक संगठनों ने स्वागत किया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर रैली के स्वागत में खड़े रहे।
विज्ञापन
2 of 14
महताब सिनेमा पर बदर अली आदि बाइक रैली का स्वागत करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला कार्यालय से निकलते ही नवीन मंडी पर राजीव मित्तल टोनी, मनोज अग्रवाल की टीम ने स्वागत किया। ट्रांसपोर्ट व्यापारियों में गौरव शर्मा की टीम ने बुलडोजर पर खड़े होकर पुष्पवर्षा की तो हर कोई उत्साहित हो गया। बाइक सवारों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। दीपक गांधी, रोहित कपूर, बब्बू, अंकुर प्रजापति, अशोक शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
3 of 14
बाइक रैली का शुभारंभ।
- फोटो : अमर उजाला
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता और अध्यक्ष नवीन गुप्ता की टीम के द्वारा शहर के सभी बाजारों में पुष्पवर्षा के आयोजन किए गए। उधर, बागपत रोड रोटरी क्लब की टीम में अध्यक्ष डॉ. केपी सैनी की टीम ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
4 of 14
विल्वेश्वर नाथ मंदिर समिति स्वागत करती हुई।
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने बनाई रंगोली
सूरजकुंड जानवरों के अस्पताल के बाहर शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शालिनी अग्रवाल, राधा सिंघल, आदित्य गोयल, ऋषि गर्ग ने सुंदर रंगोली बनाई। इस दौरान नेहा गोयल, मीना गुप्ता, मीनाक्षी सिंघल, कविता गोयल, शशि गोयल, ऋषि शर्मा आदि रहे। वहीं,
विज्ञापन
5 of 14
महिला संगठनों ने किया स्वागत।
- फोटो : अमर उजाला
महताब सिनेमा हॉल पर गूंजे देशभक्ति गीत
महताब सिनेमा हॉल के पास बदर अली की टीम ने विशाल पंडाल लगाया गया। यहां डीजे पर देशभक्ति गीत गूंज उठे। रैली पर युवाओं ने पुष्पवर्षा की। ऐसे में युवाओं का जोश भी दोगुना हो गया। इस अवसर पर दानिश सैफी, शमशाद, माहीगीर, पार्षद मुमताज, आजाद खां, कारी मुकर्रम, आदिल इलाही रहे।
विज्ञापन
6 of 14
रैली पर फूलों की वर्षा की।
- फोटो : अमर उजाला
विश्व हिंदू महासंघ की टीम हुई शामिल
विश्व हिंदू महासंघ की रोहटा रोड, कंकरखेड़ा, मोदीपुरम, गंगानगर, वेद व्यासपुरी, दांतल और जटौली की टीम बाइक रैली में शामिल रही। जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह मान, जिला संयोजक विशाल पंवार, जिला प्रभारी राजीव कुमार सिरोही, गौरव सिरोही, लोकेंद्र तोमर, विश्वनाथ, देवराज पंवार, राहुल पंवार, आयुष्मान सिराही आदि रहे।
विज्ञापन
7 of 14
सदर बाजार में स्वागत।
- फोटो : अमर उजाला
डीजे तिरंगा रथ रहा सभी के लिए आकर्षण
डीजे तिरंगा रथ के साथ 12 गाड़ी, 20 बाइकर्स की टीम अमर उजाला कार्यालय में पहुंची। गाड़ियों को गुब्बारे और राष्ट्रीय ध्वज से सजाया गया था। रैली में 40 लाख से 1 करोड़ की गाड़ियां शामिल रही। भाजपा नेता मोहित जैन, रोहित जैन, निमित जैन, अर्जुन बंसल, मुदित जैन, डॉ. गौरव जैन शामिल रहे। गाड़ियों में सवार युवा भारत माता के जयकारे लगाते रहे।
8 of 14
रैली में शामिल वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर और गुरुद्वारे में हुआ स्वागत
बाइक रैली का मंदिर, गुरुद्वारा सहित विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। श्रीनाथ जी गौरी शंकर महादेव मंदिर रेलवे रोड पर स्वागत में विनय गुप्ता, डॉ. सुबोध गर्ग, अमित गोयल, पंडित सतीश शर्मा, हर्ष सिंघल, उमेश चौधरी, पवन रहे। वहीं गुरुद्वारा माता सीता पर रणजीत सिंह जस्सल, अमरजीत सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, ज्ञानी सतनाम सिंह रहे। वहीं, गांधी आश्रम पर परशुराम मंदिर समिति और शनि देव मंदिर समिति से जुड़े राकेश गौड़, आचार्य मनीष स्वामी आदि ने स्वागत किया। सचखंड साहिब गुरुद्वारा से मनजीत सिंह चड्ढा, राजेंद्र सिंह, मंजीत सिंह, अमृतपाल सिंह, जसमीत सिंह रहे। छावनी रामलीला कार्यालय के बाहर विजय गोयल विज्जी, सुमित गोयल, दिनेश गुप्ता, राजेंद्र वर्मा रहे।
9 of 14
फूलों से किया स्वागत।
- फोटो : अमर उजाला
जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद ने भी शिरकत की
जीआईसी के बाहर जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद की टीम ने स्वागत किया। इसके बाद टीम रैली में शामिल हुई। इस दौरान केपी सिंह, अलका रानी, रमेश चंद्र, साधना चौहान रहीं। वहीं, रामलीला भवन में राजेंद्र वर्मा, दिनेश गुप्ता, विजय गोयल ने स्वागत किया।
10 of 14
महिलाओं ने की पुष्पवर्षा।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेताओं ने भी किया स्वागत
भाजपा छावनी मंडल के अध्यक्ष गौरव हुरिया, छावनी मंडल महामंत्री वैभव, छावनी मंडल उपाध्यक्ष अश्वनी, मंडल मंत्री गौतम, सतीश भाटिया, रजत वालिया, हर्ष चौपड़ा, सुधांशु, अनुज रहे। वहीं रैली में भारत विकास परिषद से संजीव गुप्ता, रानी शर्मा, सुरेश चंद्र, वेद प्रकाश रहे।
11 of 14
हसीन सैफी के नेतृत्व में हापुड़ अड्डे पर स्वागत किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
तिरंगा रैली में ये भी रहे शामिल
बहुजन समाज पार्टी से विनय गौतम, उमेश सिद्धार्थ, ईश्वरचंद, मोहित कश्यप,परवेज गोलू, साहिल, सौरभ, नीतू, कालू, मिलन, वुरूण प्रजापति, विनय गौतम खालिद, हेमंत प्रधान, धीर सिंह जाटव, अश्वनी जाटव, भोपाल चांदना, संजय सैन, साहिल, सौरभ, अरविंद, कालजू, मिलन, सुमित सैनी, कन्हैया सैनी आदि रहे। सैफी खिदमत ए खल्क फाउंडेशन से संस्थापक क्यूम सैफी, पूर्व मंत्री शकील भारती। अध्यक्ष शाहजहां सैफी एडवोकेट, हाजी रफीक, हाजी मोइनुददीन सैफी, एहसान सैफी, डा. अल्लानूर, वसीम सैफी, फिरोज सैफी, शोएब सैफी, नौमान सैफी, हाजी शफीकुर्ररहमान, हाजी बबलू, हाजी आसिफ, खालिद कादरी, नईम कादरी, फिरोज, वसीम, अमीन सैफी, रफीक सैफी, अहसान सैफी, हाजी असीम, मुजक्किर, नबील कादरी, हाजी यामीन, रईस भारती आदि मुख्य रहे।
12 of 14
रास्ते में जलेबी भी खिलाई गई।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से पश्चिम उप्र मीडिया प्रभारी नासिर सैफी, परवेज सैफी, शादाब कुरैशी, आसिफ सैपुी, यूसुफ मलिक, जावेद और आबिद सैफी आदि रहे। वेंकटेश्वरा कॉलेज से डॉ. विश्वास राणा, मनीषा राणा, सोनम वर्मा, परिणीता रैली में शामिल हुए। महिला संगठन योग संस्कृति समिति से सुनंदा, मुकेश, रानी वर्मानी, समिति की उपाध्यक्ष शालू सिंघल और अनीता गोयल बाइक रैली में सम्मिलित हुए। शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट से राष्ट्रीय अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल के साथ राधा सिंघल, आदित्य गोयल, ऋषि गर्ग, नेहा गोयल, मीना गुप्ता, मीनाक्षी सिंघल, कविता गोयल, शशि गोयल, ऋषि शर्मा आदि रहे।
13 of 14
कमलदत्तर शर्मा के नेतृत्व में फूलों की वर्षा की गई।
- फोटो : अमर उजाला
रैली में अमित गुप्ता, गणेश अग्रवाल, रक्षित जिंदल, सुमित तरार, सतीश पूनिया, दीपांशु, धर्मेंद्र चौधरी, संजीव बालियान, महेंद्रा राजीव मलिक, आशीष शर्मा, रोहित चौहान, किशनपाल मलिक, धर्मेंद्र, बिट्टू परवीन, अरुण मलिक, अमित पूनिया, छात्र नेता विनीत चपराना, दीपक चपराना , दिवाकर सैनी , प्रमोद शेरगढ़ी , योगेश सैनी , रजत ठाकुर, अमन राणा, अभिषेक पांडे, तुषार सैनी, प्रशांत चौधरी, वनस्थली पब्लिक स्कूल से अंकुर जैन, अपना घर रियल इस्टेट इंडिया से गौरव शर्मा, मॉडर्न विद्या निकेतन से नीरज तिवारी सहित अन्य रहे।