फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध फैक्टरी में भीषण विस्फोट, तेज धमाके से दहल गया इलाका, तस्वीरों में देखें मौके का हाल

Thu, 05 Nov 2020 03:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
अवैध फैक्टरी में धमाका - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में कंकरखेड़ा के जवाहर नगर में अवैध रूप से संचालित बैडमिंटन की पावर कोटिंग स्टीमर फैक्टरी में तेज धमाका हुआ। धमाके में तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। बता दें कि फैक्टरी का संचालन रोहटा रोड से करीब 600 मीटर अंदर रिहायसी इलाके में हो रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

2 of 5
अवैध फैक्टरी में धमाका - फोटो : अमर उजाला
कंकरखेड़ा निवासी कपिल गुगलानी रोहटा रोड स्थित जवाहर नगर में बैडमिंटन पावर कोटिंग स्टीमर फैक्टरी का संचालन रिहायसी इलाके में अवैध रूप से कर रहा था। बुधवार की शाम चार बजे केसरगंज निवासी तौसीफ, मोहसिन और कालू फैक्टरी में काम कर रहे थे, इसी दौरान कोटिंग के चल रहा स्टीमर फट गया। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन

3 of 5
अवैध फैक्टरी में धमाका - फोटो : अमर उजाला
धमाके से पड़ोस में रहने वाले सागर पिपलानी की चार वर्षीय बेटी अर्श को चोटें आईं। सूचना मिलते ही एसीएम सुनीता सिंह, सीओ दौराला संजीव दीक्षित और कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। बता दें कि फैक्टरी मालिक कपिल फैक्टरी के बगल में ही रहता है। हादसे के तुरंत बाद से वह घर पर ताला लगाकर फरार है। 

4 of 5
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
छह महीने पहले गुपचुप शुरू हुई थी फैक्टरी 
रिहायसी इलाके की तंग गलियों में पिछले छह महीने से चल रही अवैध फैक्टरी की खबर किसी भी विभाग को नहीं थी। हादसे के बाद पुलिस-प्रशासन सहित अन्य विभागों पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। इलाके में कपिल की कई और फैक्टरी संचालित भी बताई जा रही हैं जिनमें यही काम होता है। इसके अलावा कई अन्य लोगों की फैक्टरी रिहायशी इलाकों में अवैध रूप से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हादसे में झुलसा युवक - फोटो : अमर उजाला
अभी तक तहरीर नहीं आई
रिहायशी इलाके में फैक्टरी चल रही थी। तीन मजदूर घायल हुए हैं जिनकी हालत गंभीर है। किन मानकों पर फैक्टरी चल रही थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं आयी है, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - संजीव कुमार दीक्षित, सीओ दौराला

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें