फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police Station: प्यार के लिए हाईवोल्टेज ड्रामा, खूब समझाया पर नहीं मानी प्रेमिका, फिर थाने में हुई शादी, देखें तस्वीरें

Mon, 16 May 2022 08:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
थाने में हुई शादी। - फोटो : amar ujala
प्रेम विवाह के लिए थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। परिजनों ने बहुत समझाया लेकिन युवती प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। इसके बाद थाने में ही दोनों की शादी करा दी गई।

थाने पहुंची प्रेमिका
प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी प्रेमिका रविवार को उसके घर पहुंच गई। दोनों ही परिवार के लोगों ने शादी पर सहमति नहीं जताई तो मामला थाने पहुंच गया। थाने में परिजनों ने अपनी बेटी को कई घंटों तक समझाने की कोशिश लेकिन वह बिल्कुल नहीं मानी। वह अपनी जिद पर अड़ी रही। आखिर में थाना परिसर में ही प्रेमी युगल का विवाह कराया गया।
विज्ञापन

2 of 5
थाने में प्रेम विवाह। - फोटो : amar ujala
दूसरे गांव के युवक से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
फलावदा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का दूसरे गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम परवान चढ़ा तो दोनों ने अपने परिवारों से शादी कराने की बात कही। लेकिन परिजनों ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
थाने में शादी। - फोटो : amar ujala
इससे नाराज प्रेमिका शनिवार को प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी की जिद पर अड़ गई। मामला बढ़ता देख दोनों परिवार के लोग थाने पहुंच गए। थाने पहुंचकर प्रेमिका ने प्रेमी के साथ शादी की जिद पकड़ ली। 

4 of 5
थाने में शादी। - फोटो : amar ujala
वहीं घंटों चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद दोनों परिवारों ने शादी पर रजामंदी जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
थाने में हुई शादी। - फोटो : amar ujala
थाना प्रभारी वरुण शर्मा ने बताया कि प्रेमी युगल बालिग हैं। दोनों के परिवार की सहमति से पंडित बुलाकर थाना परिसर में स्थित मंदिर में शादी करा दी गई। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें