फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

यूपी: दोपहर को होनी थी युवक की सगाई, चंद घंटे पहले बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं

Mon, 11 Feb 2019 04:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
1 of 8
meerut news
मेरठ के परतापुर में रविवार दिनदहाड़े एक युवक की एलान के बाद गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। हथियारों से लैस दो बदमाशों ने सटीक रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया। बीचबचाव में आए रोडी मिक्सर प्लांट के कर्मचारियों पर हवाई फायरिंग कर आरोपी फरार हो गए। गांव के पिता-पुत्र पर हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया गया। हत्या के पीछे आरोपियों के परिवार की महिला से छेड़छाड़ की बात कही गई है। 

यह वारदात गेझा गांव के बाहर ट्यूबवेल पर सुबह करीब आठ बजे हुई। किसान ओमप्रकाश जाट का बेटा अमित कुमार (31) भैंसा बुग्गी से गोबर डालने ट्यूबवेल पर गया था। अमित की पहली पत्नी मानसिक रुप से कमजोर थी। उसके चलते उसके मायके वाले उसे ले गए थे। अमित का कहीं दूसरी जगह रिश्ता तय हो गया था। युवती के परिजन सगाई लेकर आने वाले थे। इस दौरान ट्यूबवेल पर पहले से मौजूद दो बदमाशों ने अमित पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जिससे अमित की मौके पर ही मौत हो गई। 

2 of 8
meerut news
पुलिस के अनुसार अमित के सिर और छाती पर कई गोलियां लगना बताया गया। ट्यूबवेल से 50 मीटर की दूरी पर रोडी मिक्सर प्लांट के चौकीदार अनिकेत ने शोर मचाया। जिस पर बदमाशों ने उसके ऊपर भी फायर किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंच गए। सूचना पर परतापुर इंस्पेक्टर, एएसपी सतपाल सिंह फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ पहुंचे। उधर, अमित की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच 

ये था मामला
रविवार दिनदहाड़े एक युवक की एलान के बाद गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। हथियारों से लैस दो बदमाशों ने सटीक रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया। बीचबचाव में आए रोडी मिक्सर प्लांट के कर्मचारियों पर हवाई फायरिंग कर आरोपी फरार हो गए। गांव के पिता-पुत्र पर हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया गया। हत्या के पीछे आरोपियों के परिवार की महिला से छेड़छाड़ की बात कही गई है। 

3 of 8
meerut news
यह वारदात गेझा गांव के बाहर ट्यूबवेल पर सुबह करीब आठ बजे हुई। किसान ओमप्रकाश जाट का बेटा अमित कुमार (31) भैंसा बुग्गी से गोबर डालने ट्यूबवेल पर गया था। अमित की पहली पत्नी मानसिक रुप से कमजोर थी। उसके चलते उसके मायके वाले उसे ले गए थे। अमित का कहीं दूसरी जगह रिश्ता तय हो गया था। युवती के परिजन सगाई लेकर आने वाले थे। इस दौरान ट्यूबवेल पर पहले से मौजूद दो बदमाशों ने अमित पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जिससे अमित की मौके पर ही मौत हो गई। 

पुलिस के अनुसार अमित के सिर और छाती पर कई गोलियां लगना बताया गया। ट्यूबवेल से 50 मीटर की दूरी पर रोडी मिक्सर प्लांट के चौकीदार अनिकेत ने शोर मचाया। जिस पर बदमाशों ने उसके ऊपर भी फायर किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंच गए। सूचना पर परतापुर इंस्पेक्टर, एएसपी सतपाल सिंह फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ पहुंचे। उधर, अमित की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

4 of 8
meerut news
मेरठ पुलिस के अनुसार अमित की हत्या सटीक रेकी कर सुपारी देकर कराई गई। बड़ा सवाल है कि सगाई वाले दिन ही वारदात को क्यों अंजाम दिया गया। इसको लेकर गांव में भी अलग-अलग चर्चाएं हैं। 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अहम प्वाइंट है, जिस पर जांच चल रही है। हत्या के पीछे कोई दूसरी वजह तो नहीं, इसको लेकर एक करीबी पर शक जताया जा रहा। इसको लेकर पुलिस ने गांव के कई लोगों से पूछताछ भी की है। बदमाशों को पहले से जानकारी थी कि अमित ही बुग्गी लेकर आएगा। उसकी इंतजार में बदमाश पहले से ट्यूबवेल पर खडे़ थे।  

5 of 8
meerut news
गोली लगने के बाद 100 मीटर भागा अमित : रोडी मिक्चर प्लांट के कर्मचारी ने बताया कि अमित को पहली गोली बुग्गी पर बैठे लगी थी। गोली लगने के बाद अमित भागा। मटर के खेत में वह करीब 100 मीटर तक दौड़ा। बाद में बदमाशों ने घेरकर उस पर गोलियां बरसाईं। बदमाशों ने अमित के सिर को ही निशाना बनाया। 

अमित पर छेड़छाड़ का केस
इंस्पेक्टर परतापुर नीरज मलिक के मुताबिक अमित पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज था, जिसकी जांच चल रही थी। हालांकि पीड़ित परिवार ने भी आरोपों को बुनियाद बताया है। पुलिस भी कहती है कि जांच में छेड़छाड़ होने की पुष्टि नहीं हुई थी। जिसके चलते अमित की गिरफ्तारी नहीं हुई। युवती के परिजन बेवजह शक करते थे। इसको लेकर उन्होंने अमित की हत्या कर दी।  
विज्ञापन

6 of 8
meerut news
घर थे आरोपी, फिर भागे 
एलानिया हत्या की जानकारी पर एसपी सिटी व एएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस गांव में मौजूद थी, तब तक आरोपी अपने घर पर थे। अमित की मां ने जैसे ही आरोपियों के नाम पुलिस को बताए, तभी आरोपी भाग निकले। 

युवती भी मौके पर पहुंची 
घटनास्थल से गांव की दूरी करीब 200 मीटर है। अमित की हत्या की खबर लगते ही ग्रामीणों के साथ वह युवती भी घटनास्थल पर पहुंची, जिसके साथ छेड़खानी का आरोप लगा था। हालांकि बाद में युवती भी गांव से फरार हो गई। 

7 of 8
meerut news
सिवाल की तरफ भागे 
घटना के चश्मदीद रोडी मिक्सर प्लांट के कर्मचारी अनिकेत ने बताया कि बदमाश घटना को अंजाम देकर सिवाल की ओर भाग गए। मिक्सर प्लांट के इंचार्ज राजेश शर्मा ने भी बदमाशों को भागते हुए देखा था उसका कहना था कि बाइक सवार बदमाश करीब आधा घंटे से यहां खडे़ हुए थे। 

पहले दी थी हत्या की धमकी  
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। अमित की मां सरोज ने गांव के ही सिंटू व उसके पिता राजू को नामजद किया है। सरोज ने पुलिस को बताया कि आरोपी के परिवार की एक युवती से अमित की बात हो जाती थी। उसके चलते युवती के परिजनों को शक था। इसको लेकर पहले अमित से मारपीट हो गई थी। आरोपियों ने पहले से धमकी दी थी कि वह अमित को नहीं छोड़ेंगे। 
विज्ञापन

8 of 8
meerut news
आरोपी के घर मिले खून के निशान 
आरोपियों के नाम सामने आते ही पुलिस की टीम उनके घर पर दबिश देने पहुंची। पुलिस का दावा कि आरोपी अपने घर से फरार हो गए थे। उनके घर पर खून के कुछ निशान मिले हैं। जिनकी फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड से जांच कराई गई। नामजद आरोपियों की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी। लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। 

पहले भी हुई गेझा में वारदात 
गेझा गांव में पहले भी दिनदहाडे़ कई वारदात हो चुकी हैं। फायरिंग की घटनाएं अक्सर यहां पर होती हैं। जातीय संघर्ष भी हो चुका है। रविवार को किसान अमित की हत्या ने गांव वासियों को दहला दिया। हालांकि इस वारदात में दोनोें पक्ष एक ही बिरादरी के हैं। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
Next
AU ऐप में पढ़ें