फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election Results 2022: आखिर ढह गया संगीत सोम का किला, नहीं लगा पाए हैट्रिक, शुरू से आखिरी तक दिलचस्प रहा मुकाबला

Fri, 11 Mar 2022 03:01 PM IST
कपिल kapil मोहित कुमार, शाह आलम, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Uttar Pradesh Election Result 2022: रालोद के साथ सपा के गठबंधन और किसान आंदोलन के असर ने भाजपा विधायक संगीत सोम का विजय रथ रोकने में अहम भूमिका निभाई। सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान के पक्ष में जहां मुस्लिम, गुर्जर और जाट मतदाता लामबंद हो गए।
विज्ञापन
1 of 9
भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम और सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान। - फोटो : amar ujala
रालोद के साथ सपा के गठबंधन और किसान आंदोलन के असर ने भाजपा विधायक संगीत सोम का विजय रथ रोकने में अहम भूमिका निभाई। सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान के पक्ष में जहां मुस्लिम, गुर्जर और जाट मतदाता लामबंद हो गए, वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के मतों में भी उन्होंने सेंध लगाई। 

बसपा और कांग्रेस प्रत्याशी सरधना में कोई खास उपस्थिति दर्ज नहीं करा पाए। इनके मतों का भी सपा और भाजपा के बीच बंटवारा हुआ। हालांकि कांग्रेस ने यहां पूर्व विधायक जकीउद्दीन के बेटे रिहानुद्दीन को प्रत्याशी बनाया था। कांग्रेस प्रत्याशी सजातीय मतों में भी सेंध नहीं लगा पाए।
विज्ञापन

2 of 9
up-election-result-2022 - फोटो : अमर उजाला
सलावा में जहां खेल विश्वविद्यालय बनना है वह जगह भी सरधना विधानसभा क्षेत्र में ही है। संगीत सोम इसका भी माइलेज नहीं ले सके। जहां कई अन्य सीटों पर बसपा के अनुसूचित जाति के वोट बैंक में भाजपा ने सेंध लगाई, वहीं सरधना में ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

3 of 9
सरधना से सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान - फोटो : अमर उजाला
अतुल ने रोकी संगीत की हैट्रिक, ठाकुर चौबीसी से निकलते ही फंसे
वीआईपी सीट सरधना पर लगातार दो बार से भाजपा के विधायक संगीत सोम हैट्रिक लगाने से चूक गए। सोम से लगातार दो बार हारे सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान ने इस बार संगीत सोम का विजय रथ रोक दिया। शुरुआती वोटों की गिनती ठाकुर बहुल चौबीसी क्षेत्र से शुरू हुई तो संगीत सोम ने बढ़त बना ली। अंतिम दस राउंड में अतुल आगे निकले तो 18160 की लीड के साथ विजयी हो गए।

4 of 9
भाजपा नेता संगीत सोम। - फोटो : प्रयागराज
1952 से अस्तित्व में आई सरधना सीट पर अभी तक कभी साइकिल नहीं दौड़ी थी। इस सीट पर गिनती शुरू होने के बाद प्रदेश भर की निगाहें थीं। सबसे पहले सरधना के ठाकुर बहुल गांवों से ही मतगणना शुरू हुई। पहले राउंड में संगीत सोम को 8181 और अतुल प्रधान को 1212 मत मिले, यहीं से संगीत सोम ने लीड लेनी शुरू कर दी। दूसरे राउंड में संगीत सोम को 6613 और अतुल प्रधान को 2015 मत मिले। तीसरे राउंड में संगीत सोम को 4610 और अतुल प्रधान को 3636 मत मिले, जबकि चौथे राउंड में संगीत को 2753 और अतुल प्रधान को 5110 मिले। चौथे राउंड में अतुल प्रधान को वोट ज्यादा मिली तो अंतर कुछ कम हुआ। पांचवें राउंड में फिर संगीत सोम को 2119 और अतुल को 5232 मत मिले। सात राउंड में संगीत आगे रहे और आठवें राउंड में फिर से अतुल आगे हो गए, लेकिन एक राउंड बाद फिर से 13 राउंड तक संगीत सोम आगे चलते रहे।
विज्ञापन

5 of 9
भाजपा विधायक संगीत सोम - फोटो : amar ujala
दौराला से पलटने लगी बाजी 
सरधना में भी टक्कर रही और धीरे-धीरे जैसे दौराला की और बढ़ा तो संगीत की बढ़त कम होने लगी। एक बार तो संगीत की बढ़त 13 हजार तक पहुंच गई थी, लेकिन 17वें राउंड तक यह महज 164 ही रह गई। 18वां और 19वां राउंड आया तो बाजी पलटी और 1871 वोटों से अतुल प्रधान आगे आ गए। इसके बाद धीरे-धीरे अतुल प्रधान जीत की और बढ़ते चले गए। 19वें राउंड से शुरू हुई अतुल प्रधान की लीड 29वें राउंड तक जीत में बदल गई। संगीत सोम के सरधना और ठाकुर चौबीस के गांवों से बाहर निकलते ही स्थितियां बदलने लगीं। मुस्लिम और गुर्जर बहुल क्षेत्रों में अतुल प्रधान के लिए बंपर वोटिंग हुई। शुरुआत में दिलचस्प चल रहे मुकाबले में अतुल प्रधान ने 18160 वोटों से जीत दर्ज की। 
विज्ञापन

6 of 9
सपा नेता अतुल प्रधान - फोटो : अमर उजाला
अतुल और सोम में दिन भर चले शब्द बाण
मोदीपुरम में कृषि विश्वविद्यालय में चल रही मतगणना के दौरान खास बात यह भी रही कि संगीत सोम और अतुल प्रधान में शब्द बाण चलते रहे। जहां संगीत सोम कह रहे थे कि 15000 से जीत मेरी होगी, वहीं अतुल प्रधान पलटवार करते हुए कहते रहे कि उन्हें जहां से उम्मीद नहीं थी वहां भी वोट मिल रहे हैं और जीत उनकी ही होगी। गठबंधन तेजी से दौड़ रहा है। अतुल प्रधान और लगातार अपने एजेंटों से अपडेट ले रहे थे। संगीत सोम ने मतगणना स्थल से निकल कर लंच के दौरान अपने समर्थकों से बात की। 
विज्ञापन

7 of 9
मतगणना। - फोटो : amar ujala
25वें राउंड में मतगणना स्थल छोड़ गए संगीत सोम
मतगणना स्थल पर भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम को 18वें राउंड तक आते हुए ही हार का अहसास हो गया था। लंच समय में वह समर्थकों के साथ हार जीत का गणित लगा रहे थे, तभी विधायक और उनके समर्थकों का चेहरा उतर गया। लंच के बाद गिनती शुरू हुई तो फलावदा, लावड़, महलका, चरला समेत मुस्लिम और गुर्जर बहुल गांवों की गिनती में अतुल प्रधान बढ़त लेते चले गए। 25वें राउंड में वह मतगणना स्थल छोड़ गए।

आने का वादा किया पर लौटे नहीं 
25वें राउंड में संगीत सोम काउंटिंग छोड़कर निकले तो मीडिया ने सवाल पूछा। इस पर विधायक ने कहा कि अभी वह थोड़ी देर में आएंगे, अभी चार राउंड की काउंटिंग बची है, लेकिन वह फिर वापस नहीं लौटे। 

8 of 9
मतगणना करते हुए कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
बसपा और कांग्रेस का खराब प्रदर्शन 
शुरू से लेकर अंत तक सरधना विधानसभा सीट पर बसपा के प्रत्याशी संजीव धामा का प्रदर्शन खराब रहा। उन्हें सिर्फ 18075 वोट मिले। बसपा चुनाव में कहीं भी दिखाई नहीं दी। कांग्रेस के टिकट पर लड़ रहे सैयद रिहानुद्दीन को सिर्फ 2129 वोट मिले। उनकी जमानत जब्त हो गई। पूरे चुनाव में सपा और भाजपा प्रत्याशी में ही आमने-सामने टक्कर होती नजर आई।
विज्ञापन

9 of 9
पश्चिमी यूपी में वोटों की गिनती जारी। - फोटो : amar ujala
उतार-चढ़ाव से अतुल और संगीत की थमी रहीं सांसें 
सरधना सीट पर दोनों प्रत्याशियों के बीच में दिलचस्प मुकाबला हुआ है। यहां पर दोनों ही नेताओं की सांसें थमी रहीं। कभी अतुल प्रधान आगे तो कभी संगीत सोम आगे। यहां पर दोनों प्रत्याशी अपने अपने एजेंटों के पास जाकर पूरी डिटेल ले रहे थे। अगर कोई एक दूसरे के सामने आ जाता था तो फिर एक दूसरे पर शब्दबाण करने से नहीं चुकते थे। चुनाव की मतगणना के दौरान पूरी तरह से सरधना सीट पर सबकी नजरें लगी रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें