फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: कहीं ईवीएम खराब तो कहीं भिड़े समर्थक, पीठासीन अधिकारी से मारपीट, पढ़िए मेरठ का दिनभर का अपडेट

Thu, 10 Feb 2022 06:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
कंकरखेड़ा में हंगामा। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की सात विधानसभा सीटों पर गुरुवार को छिटपुट घटनाओं के बीच शाम पांच बजे तक 55.70 प्रतिशत मतदान हुआ। कई बूथों पर ईवीएम खराब हुई, तो कहीं ईवीएम समय से चालू नहीं हुई, जिस कारण देरी से मतदान शुरू हो सका। मशीनों में नमी होने के कारण कई स्थानों पर मॉक पोल भी नहीं हो पाया। कुछ जगहों पर रिजर्व में रखीं मशीनों को भी लगाया गया। 

हापुड़ रोड पर देर से मशीन लगाए जाने पर सपा समर्थकों ने हंगामा किया। खैरनगर में बूथ के अंदर जाने पर सपा के शहर प्रत्याशी के पोलिंग एजेंट को पुलिस ने हिरासत में लिया। वहीं, सरधना के सलावा गांव में लोगों ने पीठासीन अधिकारी को पीटा, विरोध करने पर सिपाही पर भी किया हमला किया। अनुसूचित जाति के लोगों ने यहां जबरन वोट न डालने देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

2 of 6
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
शहर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रंजन शर्मा व भाजपा प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा के समर्थकों में झड़प और मारपीट हुई। बड़ी संख्या में वोटर लिस्ट से लोगों के नाम कटे हुए मिले, जिस कारण वे वोट नहीं डाल सके और बैरंग लौटे। 
विज्ञापन

3 of 6
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
उधर, गांव कैली में मतदान केंद्र पर सपा प्रत्याशी के एजेंट व भाजपा प्रत्याशी के एजेंट आपस में भिड़े। पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी के एजेंट को हिरासत में लिया।

4 of 6
लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : amar ujala
किठौर विधानसभा के बड़ौली गांव में भी सपा व भाजपा समर्थकों में कहासुनी व धक्का-मुक्की हुई। मवाना खुर्द में बूथ पर हंगामा हुआ। लोगों का आरोप था कि मतदान कर्मी ने हस्तिनापुर से सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी योगेश वर्मा के पैर छुए हैं, कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

5 of 6
मेरठ के कंकरखेड़ा में हंगामा करते लोग। - फोटो : amar ujala
वहीं थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में डी.ए.वी स्कूल के पास रालोद और भाजपा प्रत्याशी भिड़े। दो शराबियों के बीच हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दायमपुर में चुनाव का बहिष्कार करते लोग। - फोटो : amar ujala
मतदान...
सिवालखास - 52.00%
सरधना - 59.84%
हस्तिनापुर - 55%
किठौर - 56%
मेरठ कैंट - 51%
मेरठ शहर - 56.50%
मेरठ दक्षिण - 59.59%
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें