फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर: पहले पत्नी-बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद किया सुसाइड, देखें ये 7 तस्वीरें

Mon, 05 Nov 2018 09:46 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ न्यूज
मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके में सोमवार को सनसनीखेज वारदात हो गई। हत्यारोपी ने पत्नी व बेटी को मारकर खुदकुशी कर ली। घटना करने से पूर्व हत्यारोपी ने अपनी बहन को कॉल की थी। इससे पहले परिजन घर पर पहुंचते, तीनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

2 of 7
मेरठ न्यूज
इस घटना का कारण पारिवारिक विवाद और अवसाद माना जा रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

3 of 7
मेरठ न्यूज
पुलिस के अनुसार समर गार्डन पुलिस चौकी के पीछे इश्तियाक (38) पुत्र अलीहसन पत्नी शायरा (37) बेटी अनम (15) और बेटे अरीब (12) के साथ रहता था। इश्तियाक रिक्शा चालक था।

4 of 7
मेरठ न्यूज
बताया गया कि चार साल पहले किठौर पुलिस ने वकील नाम के युवक की हत्या में इश्तियाक को जेल भेजा था। जेल से छूटने के बाद से इश्तियाक परेशान था। वह पत्नी व बच्चों को मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन

5 of 7
मेरठ न्यूज
छह महीने पहले इश्तियाक के दूसरे बेटे फैयाज की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। तब से वह और ज्यादा परेशान हो गया था। इश्तियाक बच्चों के साथ कोई अनहोनी न कर दे, इसके चलते उसके पिता अलीहसन अपने पोते अरीब और पोती अनम को अपने पास दूसरे मकान में रखते थे।
विज्ञापन

6 of 7
मेरठ न्यूज
वहीं रविवार रात करीब नौ बजे इश्तियाक अपने दोनों बच्चों को लेने पिता के घर गया था। अली हसन ने पोते अरीब को नहीं भेजा था, जबकि बेटी अनम को वह जबरन ले आया था। पुलिस के मुताबिक इश्तियाक ने पत्नी शायरा और बेटी अनम को जहरीला पदार्थ दे दिया और फिर उनकी गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद दरवाजे की चौखट में चुंदरी का फंदा बनाकर खुदकशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
महिला और उसकी बेटी के शव बेड पर थे, जबकि इश्तियाक का शव दरवाजे पर लटका हुआ था। प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता कि पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद आरोपी ने जान दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। -अखिलेश कुमार, एसएसपी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें