फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जिंदगियां खत्म: खून से लथपथ थी शीबा की लाश, तार से बंधे शरीर पर थे कैंची के कई वार, 'खूनी-हथौड़ा' देख सिहर उठे लोग

Sat, 23 Apr 2022 06:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ में हत्या और आत्महत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
घर के अंदर पति-पत्नी के शव देख लोगों का दिल दहल गया। लोगों ने बताया कि पांच माह की गर्भवती शीबा का पति शाहवेज के साथ कई महीने से विवाद चल रहा था। करीब सात माह पहले भी उसने लिसाड़ीगेट पुलिस से पति की शिकायत की थी। तब पुलिस उसे थाने ले गई, लेकिन बाद में छोड़ दिया। करीब सात दिन पहले भी शीबा ने थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। 

वहीं शुक्रवार को पूरे दिन शाहवेज की परचून की दुकान नहीं खुली और घर बंद रहा। आसपास के लोगों को शक हुआ कि ऐसा क्या हो गया जो शीबा और शाहवेज घर से नहीं निकले। पहले आवाज लगाई पर अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो मंजर देख लोगों की चीख निकल गई। अंदर खून से लथपथ शीबा का शव पड़ा था। उसके शरीर पर कैंची के वार थे। पास ही खून से सना हथौड़ा पड़ा था। शीबा के शरीर पर बिजली के तार भी बंधे थे। रसोई में शाहवेज फंदे पर झूल रहा था।
विज्ञापन

2 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
मक्का मदीना में शाहवेज ने की थी पांच वर्ष तक खिदमत
पड़ोसियों ने बताया कि शाहवेज ने मक्का-मदीना में करीब पांच साल तक हाजियों की खिदमत करने के बाद मेरठ लौटा था। इस वारदात के बाद सब अवाक थे। कई लोगों ने कहा कि इस पर विश्वास नहीं किया जा सकता कि पत्नी की हत्या के बाद शाहवेज ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

3 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
बड़ा सवाल 
गले में फंदा, जमीन पर टिके थे पैर

रसोई के अंदर शाहवेज फंदे पर लटका था और उसके पैर जमीन पर टिके हुए थे। यह देख कई लोग चौंक गए। सीओ अरविंद चौरसिया ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकता है। 

4 of 7
पत्नी की हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या। - फोटो : amar ujala
ये है पूरी घटना
मेरठ जनपद के समर गार्डन में परचून की दुकान चलाने वाले शाहवेज (35) ने शुक्रवार को पांच माह की गर्भवती पत्नी शीबा की हत्या कर दी। नफरत की आग में जल रहे शाहवेज ने पत्नी के सिर में हथौड़े से वार किए और कैंची घोंपकर मार डाला। बाद में खुद भी घर की रसोई में फांसी के फंदे पर झूल गया।
विज्ञापन

5 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने बताया कि समर गार्डन कॉलोनी निवासी शाहवेज के परिजन रोजा इफ्तारी के समय घर पहुंचे तो अंदर शीबा का लहूलुहान शव पड़ा था। उसके शरीर पर बिजली का तार भी लिपटा था। अंदर रसोई में शाहवेज का शव भी फंदे पर झूल रहा था।
विज्ञापन

6 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि 25 मार्च 2021 को दोनों का निकाह हुआ था। पति-पत्नी के बीच काफी दिन से अनबन के चलते बोलचाल भी बंद थी। शीबा की शिकायत पर सात माह पहले पुलिस ने शाहवेज को पकड़ लिया था। करीब सात दिन पहले भी शीबा ने थाने में पति की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। घटना की सूचना शाहवेज के सराय बहलीम निवासी भाई जाहिद ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
वहीं मायके वालों ने कहा कि दहेज न मिलने पर शाहवेज ने उनकी बेटी शीबा की हत्या कर दी। सीओ अरविंद चौरसिया का कहना है कि जांच की जा रही है। कुछ अन्य लोगों ने यह भी बताया है कि शाहवेज पत्नी पर शक भी करता था। देर रात एसएसपी प्रभाकर चौधरी भी घटनास्थल पर पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें