फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपबीती सुनाकर बिलख पड़े बच्चे, आश्रम की सच्चाई जानकर अफसर भी हैरान, ये है पूरी कहानी

Fri, 10 Jul 2020 04:03 PM IST
कपिल kapil रणवीर सैनी, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
गिरफ्तार किए गए गौड़ीय मठ के संचालक भक्ति भूषण गोविंद और उसके शिष्य से पूछताछ करते सीओ भोपा - फोटो : amar ujala
हमें वापस आश्रम मत भेजना, यह कहकर बच्चे बिलख पड़े। उन्होंने बताया कि महाराज जब पीटता है तो उन्हें मां की याद आती थी। वह अपने घर बात करने के लिए कहते तो उनकी और अधिक पिटाई की जाती। भूखा रखा जाता था। उनके शरीर पर पड़े चोटों के निशान बता रहे थे कि किस तरह से उनके साथ मठ में अमानवीय बर्ताव किया जा रहा था।
विज्ञापन

2 of 5
गौड़ीय मठ आश्रम - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में दो दिन पहले चाइल्ड लाइन के नंबर पर शुकतीर्थ के गौड़ीय मठ में बच्चों के साथ अमानवीय बर्ताव किए जाने की शिकायत की गई थी। इसके बाद पुलिस और चाइल्ड केयर की टीम ने गौड़ीय मठ में रेस्क्यू किया। मुक्त कराए गए नौ बच्चों की उम्र दस से 15 साल के बीच है, जबकि एक 18 साल का युवक है।
विज्ञापन

3 of 5
भक्ति भूषण गोविंद महाराज। - फोटो : अमर उजाला
जिला बाल संरक्षण अधिकारी नीना त्यागी, परामर्शदाता बिलकिश जहां और समाजशास्त्री पूजा ने बृहस्पतिवार को जब बच्चों से बात की तो वो रो पड़े। बच्चों ने रोते हुए बताया कि आश्रम में उन्हें पढ़ाने के लिए कोई नहीं आता। जब वे पढ़ाने की बात करते हैं तो पीटा जाता है। बच्चों ने रोते हुए यह भी कहा कि अब वे आश्रम में नहीं जाना चाहते। हमें हमारे घर भिजवा दो। इस दौरान बच्चों की आपबीती सुनकर अधिकारी भी हैरान रह गए।

4 of 5
गौड़ीय मठ आश्रम - फोटो : अमर उजाला
जिला प्रोबेशन अधिकारी मुशफेकिन ने बृहस्पतिवार को सभी बच्चों का स्वामी कल्याणदेव जिला चिकित्सालय में मेडिकल कराया। मेडिकल में चार बच्चों के साथ यौन शोषण की पुष्टि हुई है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन कार्रवाई की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौड़ीय मठ आश्रम - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2009 में बना था गौड़ीय मठ
शुकतीर्थ में फिरोजपुर मार्ग पर गौड़ीय मठ की स्थापना वर्ष 2009 में की गई थी। अखिल भारतीय श्री चैतन्य महाप्रभु चैरिटेबिल ट्रस्ट के नेतृत्व में मठ का संचालन होता है। करोड़ों की लागत से तीन मंजिल मठ को बनाया गया है। इंग्लैंड के प्रवासी भारतीय प्रेम प्रकाश चोपड़ा ने मठ निर्माण में बड़ी रकम दान दी थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें