फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक : दो युवकों की लाशें देख उड़े अफसरों के होश, कांप गईं ग्रामीणों की रूह, देखें वारदात की तस्वीरें

Mon, 14 Feb 2022 05:55 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ में मिले दो युवकों के शव। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक खौफनाक वारदात हो गई। दो युवकों की लाश मिलने से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि दोनों युवक आपस में परिचित है। हालांकि अभी दोनों की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

ट्रक या टैक्सी चालक होने और सोते समय मारने की आशंका
दोनों युवक आपस में परिचित हैं। आशंका है कि दोनों का पेशा भी एक जैसा है। घटना भी एक ही जगह पर हुई है। इस बिंदु पर पुलिस का पूरा फोकस है। हत्या करने के बाद दोनों के शव भी यहां पर फेंकने वाले एक ही हैं। पुलिस का दावा है कि किसी घर या ढाबे पर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है, जहां पर दोनों युवक सोए हुए थे।
विज्ञापन

2 of 7
meerut murder news - फोटो : अमर उजाला
ट्रक या टैक्सी चालक होने की आशंका
दोनों युवकों के हाथ पर लालटू लिखा, पहनावा भी एक जैसा, 100 मीटर की दूरी के अंतराल में दोनों के शव मिले। यह कोई इत्तेफाक नहीं हो सकता है। आशंका है कि मरने वाले दोनों युवक ट्रक या टैक्सी चालक हो सकते हैं। आसपास के लोगों से पहचान के प्रयास किए गए, मगर सफलता नहीं मिली। माना जा रहा है कि पहचान छिपाने के लिए शवों को यहां फेंका गया है। जहां शव मिले हैं, वहां लोग रोजाना नहीं जाते। पुलिस ने बताया है कि शवों की पहचान के लिए दूसरे जिलों में भी फोटो भेजे जाएंगे। इतना ही नहीं पुलिस ने दोनों मरने वाले युवकों के फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल किए ताकि कोई उनकी पहचान कर लें। 
विज्ञापन

3 of 7
meerut murder news - फोटो : अमर उजाला
सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
दोनों शव कंकरखेड़ा क्षेत्र में मिले हैं, लेकिन घटना की सूचना पर पहले रोहटा पुलिस पहुंची थी, क्योंकि उनके थाने से यह दूरी सिर्फ दो किलोमीटर है। वहीं कंकरखेड़ा से आठ किलोमीटर दूर है। दोनों थाने की पुलिस शुरुआत में सीमा विवाद में उलझी रही। एसएसपी ने एसपी देहात से कहा कि इसका मुकदमा रोहटा थाने में दर्ज कराए, भले ही घटनास्थल कंकरखेड़ा थाना लगता हो। शुरू में ही रोहटा पुलिस पहुंची थी और वही अब घटना का खुलासा करेगी।

4 of 7
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala
जैनपुर गांव में फैली सनसनी
मेरठ में रोहटा रोड स्थित जैनपुर गांव के जंगल में दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका है कि एक युवक (40) की धारदार हथियार से हत्या की गई तो दूसरे युवक (35) को गला घोंटकर मारा गया। दोनों के शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिए हैं। अभी तक शवों की शनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं सूचना मिलने पर एसएसपी और एसपी देहात पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन की, लेकिन कोई भी सुराग नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद दोनों शवों को यहां पर फेंका गया है।
विज्ञापन

5 of 7
meerut murder news - फोटो : अमर उजाला
एक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान
एक युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई है। चेहरे पर भी चोट के निशान हैं। शव पर प्लास्टिक का बोरा ढका हुआ था। कपड़े की दो बेडशीट भी शव के ऊपर मिली। उसके हाथ पर लालटू लिखा हुआ है। चेहरे के अलावा भी शरीर पर कई जगह धारदार हथियार के निशान हैं। शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है।
विज्ञापन

6 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
दूसरे के गले में रस्सी मिली
दूसरे युवक का शव जैनपुर गांव के जंगल में गेहूं के खेत में पहले शव से 10 मीटर की दूरी पर मिला है। उसके गले में हुडी की डोर (रस्सी जैसी) मिली है। इसके एक हाथ पर लालटू और ऐरो मिला है। दूसरे हाथ में इंगलिश में अधिकारी और लव भी लिखा है। गले में जनेऊ भी डाला गया था। पुलिस मान रही है कि गला घोंटकर हत्या की गई है। मृतक ने काला बनियान और लोअर पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
meerut murder news - फोटो : अमर उजाला
उधर, फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। घटनास्थल पर मिट्टी के नमूने भी लिए। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करने में लगी है। घटनास्थल के आसपास भी जाकर पुलिस ने सबूत ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन अभी तक कोई भी ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को नहीं मिली।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हत्या कहीं दूसरी जगह हुई है। इनको मरने के बाद यहां फेंका गया है। संभावना है कि दोनों को एक ही जगह पर मारा गया है। पहचान होने के बाद ही हत्यारोपियों का पता चलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें