फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के पति को मार डाला: प्रेम विवाह से खफा भाइयों ने सीने में मारी गोली, फिर चाकू से गोद डाला, देखें तस्वीरें

Mon, 18 Apr 2022 09:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
जैकी मर्डर केस, murder in sardhana - फोटो : amar ujala
मेरठ जनपद के सरधना में दो सगे भाइयों सागर खटीक और अंशु ने सोमवार को सरधना के गढ़ी खटीकान मोहल्ले में अपनी बहन आंचल के पति जैकी उर्फ पटवारी (25) की हत्या कर दी। सजातीय आंचल से प्रेम विवाह के बाद जैकी पड़ोस में ही रह रहा था और इससे हत्यारोपी नाराज थे। 

दोनों भाइयों ने बीच-बचाव में आई आंचल की गर्दन पर भी चाकू से वार किए। वहीं जैकी की बहन ज्योति पर भी हमला किया। दोनों महिलाएं अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने अंशु को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सागर हाथ नहीं आया। 
विज्ञापन

2 of 7
जैकी मर्डर केस, murder in sardhana - फोटो : amar ujala
जैकी पुत्र हुकम सिंह ने पड़ोस की ही आंचल से अदालत में प्रेम विवाह किया था। दोनों के घर आमने-सामने हैं। करीब आठ दिन से आचंल जैकी के घर में ही रह रही थी। इस वजह से दोनों परिवारों में तनातनी भी चल रही थी। 
विज्ञापन

3 of 7
जैकी मर्डर केस, murder in sardhana - फोटो : amar ujala
वहीं सोमवार सुबह आंचल के भाई अंशु खटीक की जैकी से कहासुनी हुई थी। इसके बाद करीब 1:30 बजे अंशु अपने भाई सागर के साथ जैकी के घर में पहुंच गया। 

4 of 7
जैकी मर्डर केस, murder in sardhana - फोटो : amar ujala
पुलिस का कहना है कि दोनों भाइयों ने जैकी को पीटना शुरू कर दिया। तभी अंशु ने जैकी के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही जैकी जमीन पर गिरा तो चाकू से गोदकर उसे मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन

5 of 7
जैकी मर्डर केस, murder in sardhana - फोटो : amar ujala
पति को बचाने आई आंचल और उसकी ननद ज्योति पर भी चाकू से वार किए। वारदाज को अंजाम देकर अंशु और सागर भाग गए। 
विज्ञापन

6 of 7
जैकी मर्डर केस, murder in sardhana - फोटो : amar ujala
सरधना पुलिस ने बाद में अंशु को एक दुकान से गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान हत्यारोपी का पैर भी टूट गया। चर्चा है कि पूछताछ के दौरान पुलिस ने अंशु का पैर तोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala
सागर भी होगा गिरफ्तार 
एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि आंचल और ज्योति की हालत में सुधार है। मुख्य हत्यारोपी अंशु को गिरफ्तार कर तमंचा और चाकू बरामद कर लिया है। सागर को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें