फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएम योगी बोले- औद्योगिक अशांति पैदा करने वालों से रहना होगा सावधान, हर श्रमिक को देंगे संरक्षण

Mon, 13 Apr 2026 07:59 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News: जिले में आयोजित वृहद रोजगार मेले और जनसभा में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हम बंटे, तभी कटे, इसलिए एकजुटता जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज भारत में शांति है, जबकि बाकी अनेक देशों में अशांति का माहौल है। 
विज्ञापन
1 of 8
मुजफ्फरनगर में आयोजित जनसभा में बोलते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महापुरुषों को जातियों के तंग दायरे में नहीं बांधना चाहिए। हम जब बंटे थे, तभी कटे थे। औद्योगिक अशांति पैदा करने वालों से सावधान रहना होगा। 2017 से पहले उद्योगों पर ताले लटकते थे लेकिन अब निवेश बढ़ रहा है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को अधिकार दिलाएगा। सेना के मुद्दे पर राजनीति नहीं होना चाहिए।
 
विज्ञापन

2 of 8
जनसभा में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ रोड स्थित नुमाइश मैदान में आयोजित वृहद रोजगार मेले और जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि महापुरुषों ने कभी जाति के लिए काम नहीं किया। भारत रत्न चौधरी चरण सिंह ने देश के किसानों की आवाज को सरकारों के एजेंडे का हिस्सा बनवाया।
विज्ञापन

3 of 8
जनसभा में बोलते जयंत सिंह। - फोटो : अमर उजाला
पश्चिम एशिया संकट मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण 145 करोड़ का भारत सुरक्षित है। खाड़ी देशों के अलावा यूरोप में भी शांति नहीं है।
 

4 of 8
जनसभा में उपस्थित लोग। - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान में खाने के लिए लोग मोहताज हो रहे हैं और उसको तो भूखों ही मरना है। पाकिस्तान की नियति ही मरना है। दुनिया के देशों में महंगाई चरम पर है लेकिन भारत में पेट्रोलियम पदार्थों का दाम नियंत्रण में है।
विज्ञापन

5 of 8
कपिल देव अग्रवाल संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
श्रमिकों से संवाद करें उद्यमी : योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि औद्योगिक अशांति पैदा करने वालों से सावधान रहना होगा। उद्यमियों से कहा कि श्रमिकों से संवाद करें।
विज्ञापन

6 of 8
मंच पर सीएम योगी, जयंत सिंह व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
सरकार श्रमिकों के साथ है। उद्योग को सुरक्षा देंगे और हर श्रमिक को संरक्षण दिया जाएगा। पिछले साल ही कॉर्पोरेशन गठित किया गया है, इसी महीने सिफारिश लागू होगी।
विज्ञापन

7 of 8
संबोधित करते सांसद चंदन चौहान। - फोटो : अमर उजाला
सफाई कर्मचारी या आउटसोर्स में काम करने वाले कर्मियों को न्यूनतम मानदेय की गारंटी होगी। केवल सरकारी भवनों पर नहीं, अगले कदम के तौर पर हर औद्योगिक संस्थान को भी जोड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
उद्योग जगत और सरकार मिलकर हर श्रमिक के स्वास्थ्य की सुविधा के लिए काम करेंगी। औद्योगिक विकास के आयुक्त को निर्देश दिए गए हैं कि कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें