फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अंग गलकर नष्ट, हड्डियों पर नहीं कोई असर, कभी न सुलझ पाएगी प्रियंका की मौत की गुत्थी, डॉक्टरों का ये दावा

Mon, 13 Apr 2026 11:17 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ की प्रियंका विश्वास की मौत की गुत्थी उलझ गई है। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों का दावा है कि प्रियंका की मौत की गुत्थी कभी नहीं सुलझ पाएगी। 
डीएनए टेस्ट से सिर्फ इतना पता चलेगा कंकाल प्रियंका का है या नहीं। 
विज्ञापन
1 of 12
Priyanka Biswas Death Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ में प्रियंका की मौत की गुत्थी कभी सुलझ नहीं पाएगी। यह दावा शव का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह साफ हो गया है। अब सिर्फ डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिकएसिड (डीएनए) टेस्ट से इतना पता चल पाएगा कि जो कंकाल मिला है वह प्रियंका का है या नहीं। 

इसके लिए डॉक्टरों ने प्रियंका के सिर पर मिले बालों और हड्डी का नमूना लिया है। उसके पिता उदयभानु विश्वास के बालों के नमूने के साथ इनकी जांच निवाड़ी स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला में होगी।
विज्ञापन

2 of 12
पुलिस की गिरफ्त में पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सदर थाना क्षेत्र के तेली मोहल्ला में घर में मिले कंकाल का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया। इनमें डॉ. अनुज कुमार, डॉ. अमित कुमार और डॉ. भावना गुप्ता शामिल थे। पोस्टमॉर्टम करीब 45 मिनट तक चला। 
विज्ञापन

3 of 12
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान हड्डियों के ऊपर से नीचे तक छह एक्सरे किए गए, ताकि अगर कहीं कोई चोट के निशान हों तो पता चल सके। लेकिन कहीं चोट का निशान नहीं मिला। पोस्टमार्टम करने वाले पैनल में शामिल डॉ. अनुज ने बताया फोरेंसिक जांच में भी ऐसे मामले में यह पता करना संभव नहीं होता कि मौत कैसे हुई। 

4 of 12
घर में लड़की का कंकाल मिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे मामले में तभी मौत का कारण पता चल सकता है जब हड्डी पर चोट के निशान हों। चूंकि शरीर के कोमल ऊतक खत्म हो चुके हैं। अब लड़की के पिता के बयान से ही सच सामने आ सकता है। उन्होंने बताया कि जब कंकाल मिलता है तो मौत का कारण पता लगाने की प्रक्रिया को फॉरेंसिक एंथ्रोपोलॉजी कहा जाता है। 
विज्ञापन

5 of 12
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सबसे पहले हड्डियों पर चोट के निशान देखे जाते हैं। अगर हड्डियों पर कटने के निशान हैं तो किस तरह के हैं। कोई धारदार हथियार तो इस्तेमाल नहीं हुआ। फिर देखा जाता है कि अगर हड्डियां टूटी हुई हैं या उनमें दरारें हैं तो यह किसी भारी चीज से प्रहार तो नहीं।
विज्ञापन

6 of 12
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसे ऊंचाई से गिरने का संकेत भी माना जाता है। गला घोंटकर हत्या किए जाने की स्थिति में अक्सर गले की एक छोटी हड्डी जिसे हॉयड बोन कहते हैं, टूट जाती है। अगर कंकाल में यह हड्डी टूटी हुई मिले, तो यह गला दबाने का एक बड़ा प्रमाण माना जाता है। 

 
विज्ञापन

7 of 12
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस कंकाल के मामले में इनमें से कोई भी लक्षण नहीं मिले हैं। लिहाजा इस मामले में सिर्फ डीएनए टेस्ट से सिर्फ इतना ही पता लग पाएगा कि कंकाल प्रियंका का है या नहीं।

 

8 of 12
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएमओ अशोक कटारिया ने बताया कि कई बार कंकाल से मौत का कारण पता करना नामुमकिन होता है, खासकर तब जब मौत ऐसी वजह से हुई हो, जिसका हड्डियों पर कोई असर न पड़ा हो। ये इसी तरह का मामला है। पोस्टमार्टम के बाद डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया का नियमानुसार अनुपालन कराया जा रहा है।

 

9 of 12
घर में कंकाल मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस न अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उदयभानु का मनोचिकित्सक से कराया जाएगा परीक्षण
उदयभानु विश्वास ने पूर्व में दो न्यूरोलॉजिस्ट से खुद का इलाज चलने की बात कही है। बेटी के बीमार होने पर किसी अच्छे डॉक्टर से इलाज कराने की बजाय झाड़-फूंक कराने और मौत के बाद शव के साथ रहने और फिर अंतिम संस्कार करने के बजाय शव घर में बंद कर जाने के कारण पुलिस को उदयभानु की मानसिक स्थिति पर संदेह है। थाना प्रभारी का कहना है कि उदयभान का मनोचिकित्सकों से परीक्षण कराया जाएगा।

 

10 of 12
पुलिस की गिरफ्त में पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटी की मौत के बाद भी जारी थी पिता की निगरानी
सीओ का कहना है कि प्रियंका ने एमटेट की भी पढ़ाई की थी। इधर तेली मोहल्ले में रविवार को भी लोग इस घटना की चर्चा करते दिखे। लोगों का कहना है कि प्रियंका अपना भला बुरा समझते थे लेकिन फिर भी उदयभानु उसे बंदिश में रखते थे। प्रियंका की मौत के बाद भी उन्होंने उसके शव को अंतिम संस्कार करने की बजाय घर में कैद करके रखा और निगरानी भी की। 

 

11 of 12
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने पिता को गिरफ्तार किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
झाड़-फूंक करने वाला बोला-अक्सर आते थे उदयभानु
पुलिस ने शनिवार को मेहताब सिनेमा के पास झाड़-फूंक करने वाले शकील से कई घंटे पूछताछ की थी। शकील का कहना है कि पीलिया होने पर व प्रियंका को लेकर उनके पास आते थे।
विज्ञापन

12 of 12
प्रियंका विश्वास की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे पहले भी वह अक्सर बीमार होने पर उनके पास आते रहे हैं। वह प्रियंका को जब भी लेकर आते थे लौटते समय फल आदि खरीदकर घर ले जाते थे। शकील को शनिवार को ही पुलिस ने पूछताछ के बाद घर भेज दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें