फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2019: 12वीं में टॉपर बनीं तनु तोमर ने प्रधानमंत्री के सवाल पर कही ये बड़ी बात

Sat, 27 Apr 2019 04:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
12वीं की टॉपर तनु तोमर - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड का रिजल्ट आज घोषित हो गया है। बागपत जनपद के लिए खुशी की बात यह है कि यहां किसान हरेंद्र सिंह की बेटी तनु तोमर ने इंटरमीडिएट में 97.80 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। फतेहपुर पुट्ठी गांव की बेटी ने सूबे में जिले का डंका बजाया है। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज बड़ौत की तनु का सपना डॉक्टर बनने का है। लगातार 19 घंटे की पढ़ाई से मेरिट में पहला स्थान हासिल कर दिखाया। वह कहती हैं कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री के सवाल पर यह बड़ी बात कही।
विज्ञापन

2 of 5
छात्रा तनु तोमर - फोटो : अमर उजाला
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज बड़ौत की छात्रा तनु तोमर के पिता हरेंद्र सिंह किसान हैं और माता रूमा गृहणी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
छात्रा तनु तोमर - फोटो : अमर उजाला
तनु तोमर ने बताया कि कक्षा 11 से उसने टॉपर बनने का लक्ष्य बनाया और इसके लिए कड़ी मेहनत शुरू की। दो साल से करीब 19 घंटे की पढ़ाई के बाद उसे कामयाबी मिली। टॉपर बनने के सपने को पूरा करने के लिए उसने पूरा प्रयास किया। मम्मी ने उसे कभी भी घर का कोई कार्य नहीं बताया और पिता ने हमेशा पढ़ने के लिए प्रेरित किया। वह कहती हैं कि उसका सपना डॉक्टर बनने का है।

4 of 5
छात्रा तनु तोमर - फोटो : अमर उजाला
स्कूल बस के सफर में भी पढ़ाई की बातें
तनु तोमर ने बताया कि गांव से स्कूल तक वह स्कूल बस से जाती थी। आने जाने के समय में वह बस में भी साथी छात्राओं से सिर्फ पढ़ाई की बातें करती थी, या किसी विषय का रिवीजन कर लेती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छात्रा तनु तोमर - फोटो : अमर उजाला
मोदी जी पसंद, सेफ्टी और शिक्षा पर दें ध्यान
राजनीति के सवाल पर कहती हैं कि उसे पढ़ने से ही फुर्सत नहीं मिली। वहीं प्रधानमंत्री के सवाल पर कहा कि मोदी जी ने अच्छा कार्य किया। लेकिन लड़कियों की शिक्षा और सुरक्षा पर अभी भी ध्यान दिए जाने और सरकार को काम करने की जरूरत है। अभिभावक आज भी लड़कियों को घर से बाहर भेजने में हिचकिचाते हैं। सरकार को लड़कियों की शिक्षा और सेफ्टी पर ध्यान देना चाहिए।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें