फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में वलीमे की दावत में खूनखराबा, मंडप में घुसकर फायरिंग, दो भाइयों और दो साल के बच्चे को गोली मारी

Wed, 13 May 2026 01:51 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: यूपी के मेरठ में पुराने कमेले के पास स्टार हैरिटेज मंडप में तीन भाइयों ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर दो भाइयों इरफान और राजा को गोली मार दी। एक भाई का बेटा भी घायल हो गया। तीनों को मरा समझकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
1 of 8
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : अमर उजाला
वलीमे की दावत में तीन भाइयों समेत सात आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग कर दी। दो भाइयों और दो साल के बच्चे को गोली लगी है। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन

2 of 8
मंडप में फायरिंग। पुलिस पहुंची। - फोटो : अमर उजाला
लोहियानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बुनकर नगर के राजा पीर वाली गली निवासी फैजान का पुराने कमेले के पास स्टार हैरिटेज मंडप में वलीमा चल रहा था। वलीमे में बुनकर नगर निवासी दो भाई इरफान व राजा अपने परिवार के साथ आए हुए थे। दोनों भाइयों की चाय की दुकान है। रात 11 बजे दोनों भाई खाना खा रहे थे। 
 
विज्ञापन

3 of 8
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि लिसाड़ी गेट के अहमद नगर निवासी सुहैल अपने भाई काला व उवैस और चार अज्ञात के साथ पिस्टल लेकर मंडप में घुस गया। यहां आरोपियों ने पुरानी रंजिश में दोनों भाइयों पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से इरफान, राजा व राजा का दो वर्षीय बेटा हम्माद घायल हो गया। कार्यक्रम में दशहत फैल गई। लोगों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गए। सूचना पर एसपी सिटी व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
 

4 of 8
फायरिंग की घटना। - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपी सुहैल व उसके भाइयों की राजा व इरफान से रंजिश चली रही है। इसी को लेकर पूर्व में भी दोनों पक्ष के लोग आमने आ चुके हैं। आरोपी पूर्व में भी कई बार घायलों को जान से मारने की धमकी दे चुका था। 
 
विज्ञापन

5 of 8
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को बुनकर नगर निवासी फैजान की मंडप में वलीमे की दावत चल रही थी। वलीमे में शामिल लोग नाच-गाना कर रहे थे व खुशियां मना रहे थे। रात 11 बजे आरोपी सुहैल अपने भाइयों के साथ वलीमे में घुस गया। आरोप है कि मुख्य आरोपी सुहैल ने पिस्टल से एक के बाद एक दोनों भाइयों पर फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर वलीमे में शामिल सारे लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। मंडप के अंदर चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन

6 of 8
खाली हो गया मंडप। - फोटो : अमर उजाला
राजा अपने भाई व बेटे के साथ जान बचाने के लिए भागा। मगर आरोपी ने पीछा कर तीनों को गोली मार दी। इरफान के पेट व हाथ, राजा के हाथ में गोली लग गई। वहीं हम्माद के जांघ में गोली लगकर आरपार हो गई। मंडप के अंदर जमीन पर चारों तरफ खून पड़ा हुआ था। आरोपियों के जाने के लगभग आधा घंटे बाद लोग मंडप के कमरे से बाहर आए। 
सूचना पर एसपी सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में अभियान चलाया। इरफान ने सुहैल व उसके भाई काला व उवैस और चार अज्ञात पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। एसपी सिटी का कहना है कि पुलिस की दो टीम आरोपियों की तलाश में लग गई है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।


 
विज्ञापन

7 of 8
जांच करती फॉरेंसिक टीम। - फोटो : अमर उजाला
घायल मदद के लिए चिल्लाते रहे
फायरिंग में इरफान, राजा गोली व हम्माद छर्रे लगने से घायल हो गया था। तीनों लहूलुहान अवस्था में जमीन पर गिरे हुए थे। आरोपी इसके बावजूद अंधाधुंध फायरिंग कर रहे थे। घायल दोनों भाई मदद के लिए चिल्लाते रहे। मगर कोई सामने नहीं आया। आरोपियों के जाने के बाद ही लोग घायलों की मदद के लिए आगे आए। आरोपी दोनों भाइयों को मृत समझकर छोड़कर चले गए।
 
विज्ञापन

8 of 8
मंडप में फायरिंग। - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों को नहीं था पुलिस का खौफ
आरोपी खुलेआम मंडप में गाली-गलौज करते हुए घुसे। फिल्मी स्टाइल में पिस्टल से फायरिंग की। आरोपियों के अंदर न तो भीड़ का डर था और न ही पुलिस का खौफ नजर आ रहा था। उनके सिर पर खून सवार था। पांच मिनट तक मंडप के अंदर जमकर उत्पात मचाया। फायरिंग की घटना मंडप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें