फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर से ठीक 9 घंटे पहले कुछ इस अंदाज में दिखा था अंडरवर्ल्ड डॉन मुन्ना बजरंगी, देखें तस्वीरें

Fri, 13 Jul 2018 06:46 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 7
मुन्ना बजरंगी
माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या से ठीक नौ घंटे पहले का एक आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो रविवार रात नौ बजे का है। जब झांसी जेल से मुन्ना बजरंगी को बागपत जेल में लाया गया था। आगे तस्वीरों में देखिए मुन्ना बजरंगी का आखिरी अंदाज, देखें...
विज्ञापन

2 of 7
मुन्ना बजरंगी
इसमें बागपत जेल में एंट्री से ठीक पहले मुन्ना बजरंगी पुलिस के सुरक्षा घेरे में है। मुन्ना बजरंगी कभी बातें कर रहा है तो कभी हंस रहा है। रविवार की रात में करीब सवा नौ बजे माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी को झांसी जेल से एंबुलेंस में बागपत जेल शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन

3 of 7
फाइल फोटो
इसी दौरान जिला जेल के मुख्य द्वार पर एंबुलेंस से उतरते समय डॉन मुन्ना बजरंगी का किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाया। इस वीडियो में डॉन एंबुलेंस से उतरता हुआ नजर आ रहा है। इस फोटो में सफेद घेरे में है मुन्ना बजरंगी

4 of 7
मुन्ना बजरंगी
मुन्ना बजरंगी ने एंबुलेंस से उतरकर पुलिस कर्मियों के साथ भी बातचीत की और अपना सामान उठाया। वीडियो में पुलिस कर्मियों से घिरे यूपी के सबसे बड़े डॉन का आखिरी अंदाज खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें : मुन्ना बजरंगी हत्या: 34 सेकेंड में मर्डर, और बागपत जेल की अनदेखी तस्वीरें, सिर्फ एक क्लिक में देखें
विज्ञापन

5 of 7
मुन्ना बजरंगी
सोमवार को जेल में डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। चंद मिनट में ही वीडियो सभी के मोबाइल में पहुंच गई। वीडियो को किसने वायरल किया, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि वीडियो जिसने भी वायरल की है, उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

6 of 7
मुन्ना बजरंगी
इस फोटो में आप देख सकते हैं कि डॉन मुन्ना बजरंगी हंसता हुआ दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुन्ना बजरंगी
अंडरवर्ल्ड डॉन मुन्ना बजरंगी के आखिरी अंदाज की फोटो।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें