यूपी के मुजफ्फरनगर की वसुंधरा रेजीडेंसी में दर्दनाक हादसा हुआ है। रसोई गैस के दो सिलिंडर में धमाका हो गया। धमाके में मां-भाई समेत कानूनगो की मौत हो गई। घर में आग लगने से उठे धुएं में दम घुटने से तीनों की मौत होने की आशंका है। हादसे के वक्त कानूनगो अमित की पत्नी और दो बेटियां कुत्ता घुमाने गई थीं।
मुजफ्फरनगर की नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की वसुंधरा रेजीडेंसी के एक मकान में रसोई गैस के दो सिलिंडर में धमाके के साथ आग लग गई। जलने और दम घुटने से देवबंद तहसील के कानूनगो अमित गौड़ (47) उनके भाई नितिन गौड़ (45) और मां सुशीला (70) की मौत हो गई।
बचाव के लिए पहुंचे पड़ोसी आदित्य राणा आग की चपेट में आकर झुलस गए। हादसे के समय कानूनगो की पत्नी और बेटी घर पर नहीं थे। माना जा रहा है कि आग से झुलसने और दम घुटने से तीनों की मौत हुई है। पड़ोसी आदित्य राणा को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
2 of 14
वसुंधरा रेजीडेंसी में पहुंचे डीएम उेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा
- फोटो : सूचना विभाग
कानूनगो अमित गौड़ की तैनाती सहारनपुर की देवबंद तहसील में थी। करीब दो महीने से वह परिवार के साथ मुजफ्फरनगर की वसुंधरा रेजीडेंसी में कुटबा निवासी अरविंद कुमार के मकान के द्वितीय तल पर किराये पर रह रहे थे।
विज्ञापन
3 of 14
वसुंधरा रेजीडेंसी के घर में लगी आग लगने के बाद उठता धुआं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार की शाम अमित अपने भाई नितिन के साथ ठंड से राहत पाने के लिए अंगीठी जलाकर एक कमरे में बैठे थे। दूसरे कमरे में मां सुशीला टीवी देख रही थीं। इस दौरान धमाके के साथ घर में आग लग गई।
4 of 14
वसुंधरा रेजीडेंसी के घर में लगी आग से जला समान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी और बेटियां कुत्ते को घुमाने गई थीं
अमित की पत्नी ऋचा और बेटी अक्षिका (21) व आराध्या (14) पालतू कुत्ते को लेकर कॉलोनी में घुमाने के लिए चली गईं। कुछ देर बाद मकान से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने मोबाइल के जरिए उन्हें जानकारी दी। ऋचा और उनकी बेटियां वापस मकान की तरफ दौड़ीं लेकिन घर पहुंचने से पहले ही दो बार धमाका हुआ और भीषण आग लग गई।
विज्ञापन
5 of 14
वसुंधरा रेजीडेंसी के घर में लगी आग से जला समान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर में घुसने के प्रयास में ऋचा के हाथ में चोट लग गई। आसपास के लोगों ने उन्हें मकान से दूर हटाया। इस बीच आसपास के लोग एकत्र हो गए। दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आग पर नियंत्रण के बाद टीम ने मकान से तीन शवों को निकाला। एक कमरे में अमित और नितिन के शव थे जबकि दूसरे कमरे में मां सुशीला का शव मिला।
विज्ञापन
6 of 14
वसुंधरा रेजीडेंसी में हादसे के बाद कानूनगो की पत्नी ऋचा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आंसू बहाती ऋचा ने इस तरह सुनाई आपबीती
मुजफ्फरनगर हादसे के बाद कानूनगो अमित गौड़ की पत्नी और दो बेटियां सहम गईं। आंखों से आंसू बहने लगे। ऋचा ने बताया कि दो माह पहले यहां किराये के मकान में रहने आए हैं। शाम के समय वह अपनी बेटी अक्षिका और छोटी बेटी आराध्या के साथ अपने दो कुत्तों को सड़क पर टहलाने के साथ ही खुद भी घूमने आए थे।
विज्ञापन
7 of 14
वसुंधरा रेजीडेंसी में हादसे के बाद कानूनगो की बेटियां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उस समय उनकी बीमार सास कमरे में बेड पर लेटकर टीवी देख रही थी। उनके पति व देवर भी घर में मौजूद थे। कुछ देर बाद उनके मकान मालिक का फोन आया। बताया कि उनके घर से धुआं निकल रहा है।
8 of 14
वसुंधरा रेजीडेंसी में हादसे के बाद एकत्र हुए लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह पहुंचीं तो उन्होंने घर में जाने का प्रयास किया तभी घर में धमाका हो गया। उनके हाथ में मकान के अगले हिस्से में लगा कांच लगा है। उनकी बेटी किसी तरह बच पाई।
कपिल देव अग्रवाल ने ली हादसे की जानकारी
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। परिजनों से मुलाकात की। पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
10 of 14
सुशीला फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छुट्टी में घर चला गया था एक परिवार
कुटबा गांव के रहने वाले किसान अरविंद कुमार ने वसुंधरा रेजीडेंसी में तीन मंजिला मकान किराये के लिए बनाया है। यहां पहली मंजिल खाली है। प्रथम तल पर जानसठ के तुल्हेड़ी गांव के ठेकेदार अक्षित चौधरी का परिवार रहता है लेकिन सर्दी के कारण बच्चों की छुट्टी में परिवार रविवार को अपने घर चला गया।
11 of 14
नितिन गौड़, फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
द्वितीय तल पर कानूनगो का परिवार रह रह था। हादसे के बाद ठेकेदार अक्षित चौधरी भी मौके पर पहुंचे। अपने घर और सामान की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका परिवार गांव में चला गया था।
12 of 14
वसुंधरा रेजीडेंसी के घर में आग के बाद फटा सिलिंडर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धुएं के कारण राहत कार्य में आई मुश्किल
मकान में आग के साथ धुआं ही धुआं फैल गया। राहत कार्य में मुश्किल हुई। दमकल विभाग की टीम को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां करीब एक घंटे राहत कार्य चलता रहा, जिसके बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम कमरे में घुस सकी।
13 of 14
वसुंधरा रेजीडेंसी में हादसे के बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी और पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देरी से पहुंची दमकल विभाग की टीम
आग लगने के बाद मौके पर सैंकड़ों लोग एकत्र हुए। कॉलोनी के ही शिवम ने दमकल विभाग को जानकारी दी। टीम पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। करीब एक घंटे तक राहत कार्य चलता रहा। मकान के नीचे खड़े लोगों ने कहा कि टीम देरी से आई। दमकल विभाग का कार्यालय शहर के बाहर बनाया जाना चाहिए।
वसुंधरा रेजीडेंसी में हादसे के बाद एकत्र हुए लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंगीठी की वजह से गैस ने पकड़ ली आग
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि मकान में अंगीठी जलाई गई थी। पहले आग लगी, इसके बाद दो बार धमाका हुआ। माना जा रहा है कि सिलिंडर लीक होने के बाद अंगीठी की वजह से गैस ने आग पकड़ ली। इसके कुछ देर बाद धमाके हुए हैं।