महिला का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों ने छत के रास्ते घर में जाकर मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया। मुन्नी का भाई शाहिद भी झुलस गया और दम घुटने से बेहोश गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर एसडीएम पीएस राणा और सीओ यतेंद्र नागर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने कहा कि पीड़ितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से हर संभव सहायता दिलाई जाएगी। सीओ यतेंद्र नागर ने बताया कि पूछताछ में आग मोमबत्ती से लगना बताया जा रहा है। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शवों का पंचनामा परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं कोतवाल सुशील सैनी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, सोमवार को पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर, पालिका चेयरमैन शाहनवाज खान आदि पीड़ित परिजनों से मिले और सांत्वना दी।