हाल ही में पुलिसकर्मी द्वारा दो महीने के बच्चे को बेरहमी से पकड़े वायरल हुई तस्वीर ने मेरठ पुलिस की किरकिरी करा दी। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर इतनी तेजी से वायरल हुई कि लोगों ने मेरठ पुलिस को खूब भला बुरा कहा। दरअसल शहर के बेगमपुल क्षेत्र में नशेड़ियों के बीच हुए झगड़े के दौरान बीच बचाव करने पहुंची ट्रैफिक पुलिस पर हमला कर दिया गया।
इस दौरान पथराव भी हुआ, इसी बीच ट्रैफिक पुलिस का एक जवान अपनी वर्दी का फर्ज भूल गया। उसने दो माह के बच्चे को एक बाजू से लटकाकर घसीट डाला। इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि पुलिसकर्मी ने बच्चे की सुरक्षा के लिए उसे वहां से उठाया था। अब इस मामले में पुलिस ने बच्चे की मां का एक वीडियो बयान जारी किया है जिसमें वह पूरे मामले की सच्चाई बयान कर रही है।