फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 25 सेकंड में कत्लेआम का Video: व्यापारी और बेटे का गोली मारकर कत्ल, भीड़ ने हिस्ट्रीशीटर को मार डाला

Wed, 10 Jun 2026 11:08 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

UP Crime News Today in Hindi: यूपी के बागपत जिले में व्यापारी और उसके पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोपी हिस्ट्रीशीटर को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। दस साल पहले हुई भाई की मौत की रंजिश में दुकान में घुसकर हिस्ट्रीशीटर ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
1 of 14
baghpat murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Baghpat Double Murder: बागपत के बड़ौत में मंगलवार शाम को लगभग पौने छह बजे टेंट व्यापारी सोहनलाल (60) और उनके इकलौते बेटे विकास (28) की दुकान में घुसकर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने से बाइक सवार राहगीर रोहित निवासी पट्टी चौधरान भी घायल है। हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने 10 साल पहले हुई अपने भाई कपिल की हत्या की रंजिश में अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आसपास के लोगों ने वरुण लुहारी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। मेरठ मेडिकल कॉलेज ले जाते हुए वरुण ने भी दम तोड़ दिया।

बागपत के बड़ौत की सबसे व्यस्त जगह दिल्ली बस स्टैंड पर रहने वाले व्यापारी सोहनलाल की घर के बाहर टेंट और कन्फेक्शनरी की दुकान है। मंगलवार की शाम टेंट व्यापारी सोहनलाल अपने बेटे विकास के साथ दुकान में बैठे थे। शाम करीब 5:50 बजे दो बाइकों से पांच छह बदमाश आए। 

विज्ञापन

2 of 14
सीसीटीवी में कैद आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
दुकान में जाकर सोहनलाल को कई गोलियां मार दीं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनका बेटा विकास बचाव के लिए दुकान से निकला तो उसे भी गोली मार दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के व्यापारी आए और भागते हुए बदमाशों से हाथापाई की। उनके पिस्टल और तमंचे छीन लिए। 
विज्ञापन

3 of 14
सीसीटीवी में कैद आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
इस बीच गोलियां बरसाने वाला वरुण गिर गया और लोगों ने उसकी पिटाई कर दी, जिसे पुलिस ने छुड़ाया। घटना के एक वायरल वीडियो में ऐसा भी दिख रहा है कि जैसे कोई उसे भी गोली मार रहा हो। मेरठ मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

4 of 14
बड़ौत में ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर पुलिस और भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दुकान पर मारपीट से शुरू हुई थी रंजिश
26 जून 2016 में हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने शराब ठेका संचालक से रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर सेल्समैन के साथ मारपीट की थी। उस समय वह नमकीन लेने सोहनलाल की कन्फेक्शनरी पर चला गया। नमकीन नहीं देने पर सोहनलाल के बेटे विकास की पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन

5 of 14
बड़ौत में ट्रिपल मर्डर के बाद अस्पताल में लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों मामलों में पुलिस ने वरुण लुहारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जमानत पर छूटने के बाद 17 जुलाई, 2016 में वरुण अपने भाई एवं साथियों के साथ व्यापारी की हत्या करने पहुंचा था। इस दौरान दोनों पक्षों की गोलीबारी में कपिल की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

6 of 14
सीसीटीवी में कैद आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद वरुण अपने गांव लुहारी को छोड़कर हरिद्वार में जाकर रहने लगा। वह मंगलवार को हरिद्वार से कचहरी में तारीख पर आया था और तभी उसने भाई की हत्या का बदला लेने की ठान ली और अपने साथियों को बुलाकर व्यापारी सोहनलाल की दुकान पर पहुंचकर वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

7 of 14
आरोपी हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस जांच में जुटी
व्यापारी सोहनलाल के भाई राजेश ने वरुण लुहारी, उसके भाई तरुण, पिता बाबूराम, साथी मोंटी व गोलू को प्राथमिकी में नामजद करते हुए अन्य बदमाश शामिल होने की बात कही है। एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि बदमाशों को पकड़ने के लिए स्वाट, सर्विलांस के अलावा बड़ौत थाने की तीन, बागपत, बिनौली, रमाला, दोघट, छपरौली थाने की टीमों को लगाया गया है।

8 of 14
सीसीटीवी में कैद आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
बदमाशों ने 25 सेकंड में की वारदात
हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी साथियों के साथ मंगलवार शाम तैयारी के साथ व्यापारी सोहनलाल की दुकान पर पहुंचा था। उसने 25 सेकंड में वारदात को अंजाम दिया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दिख रहा है कि शाम 5:50:30 बजे लुहारी अपने साथी के साथ दुकान में आया। 

9 of 14
सीसीटीवी में कैद आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
आते ही सोहनलाल को कई गोलियां मार दीं। इसके बाद दुकान के अंदर से बाहर आए सोहनलाल के बेटे विकास से वह भिड़ गया, तभी हिस्ट्रीशीटर के साथी ने विकास को गोली मार दी। 5:50:55 बजे दोनों बदमाश दुकान से बाहर निकल गए। इस तरह करीब 25 सेकंड में बदमाशों ने करीब छह राउंड गोलियां चलाई। 

10 of 14
आरोपी हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी को पीटती भीड़ - फोटो : वीडियो ग्रैब
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
49 सेकंड की सीसीटीवी फुटेज में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया। बदमाश किस अंदाज में आए और कैसे घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। कुछ ही देर में बदमाशों ने पिता और पुत्र की हत्या कर दी। पुलिस ने इस सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है।

 

11 of 14
हत्याकांड के बाद व्यापारियों ने लगाया जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
व्यापारियों ने लगाया जाम
बड़ौत में दिल्ली बस अड्डे पर टेंट व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे विकास की हत्या से व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। व्यापारियों ने बाजार बंद कराने का एलान कर दिया, जिससे थोड़ी ही देर में दुकानों के शटर गिर गए। व्यापारियों ने दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर फरार बदमाशों के एनकाउंटर की मांग उठाई। 
 

12 of 14
बागपत जिला अस्पताल में व्यापारी विकास की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साथ ही एनकाउंटर के बाद ही दुकानें खोलने की बात कही। बुधवार को भी बाजार बंद रखा जाएगा। दोहरे हत्याकांड के बाद दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगा रहे व्यापारियों को पुलिस अफसरों ने समझाने का प्रयास किया। इस दौरान उनकी पुलिस अफसरों के साथ नोकझोंक भी हुई। 

13 of 14
बागपत जिला अस्पताल में व्यापारी विकास की मौत के बाद पुलिस से नोंक-झोंक करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
व्यापारी नेता योगेश जिंदल ने कहा कि हिस्ट्रीशीटर से जान का खतरा जताने के बाद भी व्यापारी को सुरक्षा नहीं दी गई। सुरक्षा नहीं मिलने की वजह से व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे विकास की हत्या कर दी गई। इससे व्यापारियों में आक्रोश है।
 
विज्ञापन

14 of 14
हिस्ट्रीशीटर वरुण के गोली मारते हुए (लाल घेरे में)। - फोटो : वीडियोग्रैब
उन्होंने कहा कि दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले बदमाशों का एनकाउंटर किया जाए। एनकाउंटर होने तक बाजार पूरी तरह बंद रहेगा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष मुदित जैन ने कहा दोहरे हत्याकांड के विरोध में बुधवार को भी बाजार बंद रखा जाएगा। जब तक व्यापारियों को पुख्ता सुरक्षा नहीं मिलेगी, तब तक बाजार नहीं खुलेगा। व्यापारियों को मौत के घाट उतारा जा रहा है और अपराधियों का कुछ नहीं हो रहा है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें