फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चार माह पहले लव मैरिज, अब युवक का कत्ल, पत्नी के सामने ही मार डाला; शादी की जिद की तो अपने ही बने दुश्मन

Wed, 10 Jun 2026 11:07 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में चार माह पहले प्रेम विवाह करने वाले युवक को पत्नी के सामने मार डाला। मृतक की पत्नी शामली से पुलिस भर्ती की परीक्षा देने सहारनपुर आई थी। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर दो सगे भाई समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
1 of 12
saharanpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान थाना इलाके में पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई पत्नी के सामने पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों ने चार माह पहले प्रेम विवाह किया था। इसी वजह से वारदात को अंजाम दिया गया। कार के शीशे से सटाकर गोली मारी गई। सभी हमलावर बाइक पर आए थे। 

मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे वारदात को अंजाम देकर भाग गए। पत्नी ने हत्या का आरोप सगे भाई मंजीत और कई अन्य पर लगाया है। युवक के पिता सलेखचंद की तहरीर पर पुलिस ने आकांक्षा के दो सगे भाई समेत छह पर प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन

2 of 12
शिव कुमार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोपहर में परीक्षा खत्म होने के बाद घर जा रहा था शिवकुमार
शामली जिले के गांव खेड़ी बैरागी निवासी शिवकुमार (27) अपनी पत्नी आकांक्षा को पुलिस भर्ती की परीक्षा दिलाने के लिए रामपुर मनिहारान स्थित गोचर महाविद्यालय आया था। शिवकुमार ने परीक्षा के लिए स्कार्पियो कार किराए पर ली थी। दोपहर में परीक्षा खत्म होने के बाद शिवकुमार अपनी पत्नी आकांक्षा और मामा के बेटे शुभम के साथ कार से घर शामली जा रहा था। 

 
विज्ञापन

3 of 12
शिव कुमार की हत्या के बाद विलाप करती पत्नी आकांक्षा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षा केंद्र से करीब 500 मीटर दूर दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर शहरी पुल के पास भीड़ लगी थी। उनकी कार के आगे ई-रिक्शा खड़ा था। इसी दौरान बाइक से आए हमलावर ने कार के शीशे से सटाकर गोली चला दी, जो शिवकुमार के सिर में लगी। गोली लगते ही शिवकुमार खून से लथपथ होकर गिर गया। 

 

4 of 12
शिव कुमार को गोली लगने के बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घायल अवस्था में उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी आकांक्षा ने पुलिस को बताया कि चार महीने पहले उन्होंने शिवकुमार से प्रेम विवाह किया था। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 12
जिला अस्पताल में गमगीन शिव कुमार के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अनुसूचित जाति के एक ही बिरादरी के हैं। विवाह के बाद से परिजन उनके रिश्ते का विरोध कर रहे थे। आकांक्षा का आरोप है कि इसी नाराजगी के चलते भाई और कई अन्य ने मिलकर उनके पति की हत्या की है। 

 
विज्ञापन

6 of 12
शिव कुमार की हत्या की जानकारी देते पत्नी आकांक्षा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की लापरवाही की भेंट चढ़ गया शिव कुमार
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान इलाके में खेड़ी बैरागी निवासी 27 वर्षीय शिव कुमार की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में परिजनों का आरोप है कि प्रेम विवाह के बाद से ही लड़की पक्ष की ओर से लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई होती तो शिव कुमार की जान बच सकती थी।
विज्ञापन

7 of 12
शिव कुमार की फाइल फोटो, हत्या के बाद विलाप करती पत्नी आकांक्षा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतक के चचेरे भाई मोनू ने बताया कि शिव कुमार ने 24 फरवरी को पड़ोस की आकांक्षा के साथ प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद दोनों गांव छोड़कर शामली के दिल्ली रोड स्थित एक किराये के मकान में रहने लगे थे। परिवार के अनुसार विवाह के बाद से शिव कुमार गांव नहीं आया था और अपनी पत्नी के साथ अलग रह रहा था। आरोप है कि आकांक्षा की मां और भाई लगातार शिव कुमार को धमकी दे रहे थे। इस संबंध में पुलिस से शिकायत भी की गई थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

 

8 of 12
खेड़ी बैरागी गांव में गमगीन बैठे परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनका कहना है कि पुलिस की लापरवाही के कारण ही यह घटना हुई है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए फांसी की सजा दिए जान की मांग की है। शिव कुमार की बहन ने कहा कि मेरा भाई चला गया। आरोपियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए, जिससे भविष्य में कोई इस तरह की घटना करने का साहस न कर सके। उधर, बाबरी थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि इस संबंध में उनके थाने पर पहले कोई शिकायत नहीं दी गई थी।

 

9 of 12
खेड़ी बैरागी गांव में गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव में परचून की दुकान चलाते हैं पिता
मृतक के पिता सलेख चंद गांव में परचून की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिजनों ने बताया कि शिव कुमार भी पहले पिता के काम में हाथ बंटाता था, लेकिन प्रेम विवाह के बाद वह पत्नी के साथ शामली में रहने लगा था। वहीं, आकांक्षा बीए अंतिम वर्ष तक शिक्षित बताई गई है।
 

10 of 12
खेड़ी बैरागी गांव में गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव छोड़ गए थे लड़की पक्ष के लोग
ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार प्रेम विवाह के बाद आकांक्षा के परिजन भी गांव छोड़कर कहीं और चले गए थे। इसके बाद उनका गांव में आना-जाना लगभग बंद हो गया था। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है व लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

11 of 12
खेड़ी बैरागी गांव में आरोपी पक्ष के घर लगा ताला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिद पर की शादी तो अपने ही बने दुश्मन
समाज बदल रहा है, लेकिन रिश्तों को लेकर सोच की कई दीवारें अब भी जस की तस खड़ी हैं। प्रेम विवाह करने वाले अपने जीवनसाथी को चुनने का अधिकार तो चाहते हैं, लेकिन कई मामलों में इसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है। परिवार की इज्जत, जाति और सामाजिक दबाव के नाम पर अपने ही खून के रिश्ते दुश्मन बनते जा रहे हैं।

केस नंबर - एक
23 मार्च को दो भाइयों ने बहन को मारी थी गोली

17 मार्च को रामखेड़ी निवासी रवि ने फतेहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें गांव मोहम्मदपुर कंधेला निवासी लवकुश अपने साथी गोविंद के साथ बहला-फुसलाकर ले गया है। इसके बाद 23 मार्च को सीएचसी में भाई रवि व मोंटी ने अपनी बहन राखी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके सिर में गोली मारी गई थी।

केस नंबर - दो
परिवार शादी के नहीं था राजी

17 अक्तूबर 2025 को सरसावा क्षेत्र के गांव सुआखेड़ी में गौरव और उसकी प्रेमिका काजल ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी। दोनों के बीच में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी करना चाहते थे। परिजन शादी कराने के लिए राजी नहीं थे। इस कारण दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

12 of 12
शिवकुमार की फाइल फोटो और विलाप करती पत्नी आकांक्षा। - फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है। गठित टीम ने देर शाम शामली पहुंचकर दबिश दी लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चला है। अभिनंदन सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें