फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये में गिरावट से लोगों ने बदले घूमने के ठिकाने, इन देशों के लिए बढ़ी बुकिंग

Sat, 01 Sep 2018 08:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 4
ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला
रुपये में आई गिरावट का असर अब लोगों के टूर पैकेज पर दिखाई दे रहा है। मेरठ के लोग सर्दियों में घूमने के लिए यूरोप नहीं बल्कि आस्ट्रेलिया और तुर्की का रुख कर रहे हैं। आने वाले साए में विवाह के बंधन में बंधने वाले जोड़े हनीमून के लिए आस्ट्रेलिया जाना पसंद कर रहे हैं। टूर एंड ट्रैवल्स कंपनियों में इन दिनों ऐसे देशों में घूमने की पूछताछ बढ़ी है, जहां रुपया मजबूत स्थिति में है। लोगों में यूरोप, सिंगापुर का रुझान घटा है। जबकि तुर्की, बाली, आस्ट्रेलिया, इजिप्ट और दक्षिण अफ्रीका जाने के लिए बुकिंग शुरू हुई है। 
विज्ञापन

यूरोप, फ्रांस की बजाय दक्षिण अफ्रीका का रुख कर रहे टूरिस्ट

2 of 4
ईजिप्ट
इस वर्ष अभी तक रुपया एशिया की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्रा है। 16 अगस्त को इसने डॉलर के मुकाबले 70 का आंकड़ा पार कर लिया। ट्रैवल एजेंसी संचालकों के अनुसार कई लोगों ने बुकिंग पैकेज बदलवा लिए हैं। जबसे रुपया डॉलर के मुकाबले गिर रहा है, लोगों ने यूरोप, फ्रांस की बजाय दक्षिण अफ्रीका का रुख किया है।जबकि मेरठ से काफी संख्या में लोग यूरोप जाना पसंद करते हैं। लेकिन इन दिनों यूरोप टूर काफी हल्का है। लोग कपाडोसिया के शानदार नजारे, वहां जादुई गुब्बारे की सैर पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन

इन देशों के लिए है प्रमुख मांग

3 of 4
हॉट एयर बैलून
तुर्की, इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया जाने के लिए टूर पैकेज काफी बुक हो रहे हैं। जबकि ब्रिटेन, सिंगापुर, यूरोप, हांगकांग घूमने वालों की संख्या में कमी आई है। डॉलर, यूरो जैसी अन्य मुद्राओं के मुकाबले, ऑस्ट्रेलियन डॉलर पिछले एक साल में काफी हद तक स्थिर रहा है। आस्ट्रेलिया व अन्य खाड़ी देशों में घूमने की मांग व बिजनेस दोनों बढ़ा है। 
विज्ञापन

सर्दियों के लिए तुर्की, इजिप्ट की बुकिंग

4 of 4
बाली
संचालक टूर एंड ट्रेवल्स नितिन खन्ना के अनुसार पिछले कुछ महीनों में दक्षिण अफ्रीका की मुद्रा रैंड में 10 प्रतिशत, तुर्की की मुद्रा लीरा में 60 प्रतिशत व इंडोनेशिया की रुपैया में 4 से 5 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसके कारण लोगों के घूमने के ठिकाने बदले हैं। सर्दियों के लिए अधिक बुकिंग दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, इजिप्ट और बाली के लिए है।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें