उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में दो भाइयों समेत तीन युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं तीनों की एक साथ अर्थी उठीं तो गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन
2 of 6
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
पानीपत-खटीमा हाईवे पर गांव फतेहपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो भाइयों सहित तीन की मौत हो गई, जबकि चौथा युवक घायल हो गया। परिजनों का कहना है कि चारों सुबह साढ़े पांच बजे घूमने निकले थे। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
3 of 6
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बाबरी थानाक्षेत्र के गांव फतेहपुर के पास चारों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में संजीव और शुभम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुमित, प्रवेश को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां प्रवेश की भी मौत हो गई।
4 of 6
विलाप करते परिजन और नीचे मृतक युवकों के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
शवों के पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम
दो भाइयों समेत तीन की हादसे में मौत होने से कस्बा बनत में शोक छाया रहा। गांधीनगर मोहल्ले के आसपास की दुकानें शोक में बंद रहीं। उधर, पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
5 of 6
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
कस्बा बनत के मोहल्ला गांधीनगर निवासी दो भाई शुभम, संजीव और मोहल्ले के प्रवेश की सड़क हादसे में मौत होने से मोहल्ले में दिनभर गम का माहौल बना रहा। मोहल्ले के आसपास की दुकानें बंद रहीं। शाम को करीब चार बजे पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। महिलाएं शवों से लिपटकर करुण विलाप करने लगीं। परिजनों और महिलाओं का करुण विलाप देख वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
इसके बाद तीनों की अर्थी एक साथ उठीं तो लोगों की आंखों से आंसू निकल पड़े। कस्बे के निकट श्मशान घाट में तीनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, पूर्व राज्यमंत्री किरणपाल कश्यप, सभासद इकराम उर्फ मुन्नू समेत कस्बे के लोग मौजूद रहे। लोगों ने परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना देकर ढांढस बंधाया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें