फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे तीन बदमाश, दो फरार, ड्रोन से की जा रही काॅम्बिंग

Sun, 06 Dec 2020 04:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मुठभेड़ स्थल पर पुलिस - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के शामली में पेट्रोल पंप व सर्राफा मार्केट में लूट का प्रयास करने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने खंद्रावली के जंगल की घेराबंदी करते हुए तीन बदमाशों को दबोच लिया जबकि दो बदमाश मौका पाकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार फरार बदंमाशों की तलाश में जंगल में ड्रोन से काॅम्बिंग की जा रही है। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 6
बदमाशों की तलाश करती पुलिस - फोटो : amar ujala
जिले के गेंदामल मार्केट में सर्राफ की दुकान पर लूट की कोशिश के बाद बदमाश बेखौफ होकर करीब पौने तीन घंटे तक शहर में घूमते रहे।सराफ के यहां लूट में विफल होने के बाद बदमाश धीमानपुरा फाटक के पास से गुजरे। यहां पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की तस्वीर कैद हुई थी।
विज्ञापन

3 of 6
पुलिस टीम ने घेरा जंगल - फोटो : amar ujala
सिंभालका के पास स्थित पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों में भी वही बदमाश दिखे, जो सर्राफ की दुकान पर लूट के प्रयास में शामिल थे। दोनों घटनाओं में करीब पौने तीन घंटे का अंतर है। इससे साफ है कि बदमाश शहर में ही रहे। संभवत वे धीमानपुरा फाटक से आगे रजबहे से होते हुए सिंभालका के पास पेट्रोल पंप पर पहुंचे और वहां वारदात को अंजाम दिया।

 

4 of 6
बदमाशों को तलाश करती पुलिस - फोटो : amar ujala
दो माह पहले पेट्रोल पंप पर लूट को अंजाम दिया
शहर कोतवाली क्षेत्र में कैराना रोड पर स्थित राज फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप है। इस पर करीब दो माह पहले 28 सितंबर को बाइक सवार दो बदमाशों ने करीब चार लाख रुपये लूट लिए थे, जिसमें ये बदमाश शामिल थे। इस घटना का भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन

5 of 6
बदमाशों को तलाश करती पुलिस - फोटो : amar ujala
रविवार को मुखबिर की सूचना पर बदमाशों के खंद्रावली के जंगल में नहर पटरी के आसपास बदमाशों की सूचना मिली, इस पर पुलिस टीम ने जंगल को चारों और से घेर लिया। यहां नहर पटरी के नजदीक पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ड्रोन से की जा रही तलाशी - फोटो : amar ujala
जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए जबकि उनके दो साथी फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों को गिरपफतार कर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस ड्रोन की मदद से जंगल में काॅम्बिंग कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें