आग बुझाते दमकलकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
काउंटर पर बैठे राजा आग बुझाने के लिये दोनों कर्मचारियों के पास पहुंच गए, जहां पर तीनों फंस गए। तेज धमाके होते ही दुकान के बाहर अफरातफरी मच गई और लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। कुछ देर तक दुकान के अंदर से तीनों लोगों की बचाओ-बचाओ की आवाज आई, लेकिन फिर बंद हो गई। आसमान में आग और काला धुआं देखकर लोग भी वहां दौड़कर आने लगे। दुकान मालिक का बेटा राजा और दोनों कर्मचारी आग में जिंदा जलकर मर गए। करीब ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया गया, तब जाकर तीनों के शव दुकान से निकाले।