फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: पुलिस पर फायर झोंककर भाग रहे तीन बदमाश मुठभेड़ में घायल, साथी फरार, बाइक व तमंचे बरामद

Wed, 19 Feb 2020 02:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 5
encounter, up police - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुधवार सुबह पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें तीन बदमाशों को गोली लगी है जबकि तीन फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए कांबिंग कर रही है। बदमाशों पर नागल क्षेत्र में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाशों का उपचार जिला अस्पताल में किया गया है। मौके से तीन तमंचे, सात कारतूस 315 बोर, व एक बाइक बिना नंबर की बरामद हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
encounter, up police - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार नागल पुलिस ने नागल तिराहे पर चेकिंग के दौरान दो बाइक पर सवार छह लोगों को रुकने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। थाना नागल पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया गया तथा थाना देवबंद पुलिस को सूचित किया। 
विज्ञापन

3 of 5
encounter, up police - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सुबह करीब 03:40 पर शाखन नहर पटरी के पास बदमाशों की घेराबंदी की तो फिर एक बाइक पर सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई पुलिस ने शुरू की। जिसमें एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों को घेर लिया गया जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन बदमाश फरार हो गए। 

4 of 5
encounter, up police - फोटो : अमर उजाला
आत्मरक्षा में पुलिस पार्टी की ओर से की गई फायरिंग में तीन बदमाश मसरूर पुत्र इरफान निवासी-थिथकी थाना देवबंद, शाकिर पुत्र इकराम निवासी-देवबंद और उस्मान पुत्र इस्लाम निवासी-देवबंद को गोली लगी। लगने से घायल गिरफ्तार बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल सहारनपुर में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
encounter, up police - फोटो : अमर उजाला
फरार बदमाशों की तलाश के लिए कांबिंग की जा रही है। मामले में थाना देवबंद पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार तीनों अभियुक्त थाना नागल में वांछित चल रहे थे। तीनों बदमाशों की आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। मौके से तीन तमंचे, सात कारतूस 315 बोर, व एक बाइक बिना नंबर की बरामद हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें