फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनकाउंटर: कुख्यात नायडू के खौफ का मेरठ में हुआ खात्मा, सिपाही की हत्या कर पुलिस को दी थी खुली चुनौती

Wed, 19 Feb 2020 01:13 PM IST
Dimple Sirohi गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
शक्ति नायडू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पंजाब, दिल्ली और पश्चिम यूपी में खौफ का पर्याय बना कुख्यात शक्ति नायडू पुलिस को खुली चुनौती देता था। मॉडलिंग का सपना बताकर हथियारों के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर फोटो डालता था। नायडू दिल्ली स्पेशल सेल के एसीपी ललित मोहन नेगी व मेरठ में एक इंस्पेक्टर की हत्या करने की साजिश रच रहा था। इंस्पेक्टर की हत्या से इनकार करने पर उसने अपने एक साथी को भी गोलियों से भून डाला था। लेकिन मंगलवार को पुलिस ने नायडू को एनकाउंटर में मार गिराया। आगे पढ़ें आखिर कैसे यूपी समेत कई राज्यों में फैला था उसका आतंक: -
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
मुठभेड़ में इनामी बदमाश ढेर - फोटो : अमर उजाला
दो लाख का इनाम होने के बाद तीनों राज्यों की पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। वह कहता था कि पुलिस के पास ऐसी कोई गोली नहीं है, जो नायडू को छू सके। लेकिन मंगलवार शाम एनकाउंटर में मेरठ पुलिस की गोली से उसकी मौत लिखी गई। 

 
विज्ञापन

3 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली का शक्ति नायडू एक शातिर अपराधी था। लूट, डकैती, सुपारी या फिर रंगदारी वसूलना उसका पेशा था। दिल्ली से पेरोल पर छूटने के बाद नायडू ने दिल्ली और पंजाब में कई गैंग तैयार कर लिए थे। पश्चिम यूपी के जिलों में कई वांटेड बदमाशों से उसके गहरे संबंध थे। 

 

4 of 7
कुख्यात बदमाश मुठभेड़ में ढेर - फोटो : अमर उजाला
घटना के वक्त वह हत्या करने से पीछे नहीं हटता था, चाहे उसको अपने गैंग का बदमाश ही क्यों न मारना पड़े। दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में नायडू ने सिपाही रण सिंह मीणा की 32 गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। अभिनेत्री शिल्पी शेट्टी के पति राज कुंद्रा से आठ करोड़ की लूट के बाद नायडू सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाने लगा। नायडू कहता था कि उसको फिल्मी दुनिया में जाना है। तिहाड़ जेल में रहते हुए नायडू ने अपना बड़ा गैंग तैयार कर लिया।
विज्ञापन

5 of 7
shakti naydu criminal - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली, पंजाब, यूपी में बदमाशों से उसके संबंध हो गए। आठ महीने पहले पेरोल पर आने के बाद नायडू गायब हो गया। सोशल मीडिया पर कुख्यात शक्ति नायडू पुलिस को चेतावनी देने लगा कि ऐसी अभी कोई गोली नहीं बनी, जो उसको छू सके। पंजाब, दिल्ली और पश्चिम यूपी में वह लगातार वारदात करने लगा। तीनों राज्यों की पुलिस को वह चुनौती देता था। 
विज्ञापन

6 of 7
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर नायडू हथियारों के साथ फोटो वायरल करता था। दिल्ली और मेरठ से उस पर इनाम होने के बाद तीनों राज्यों की पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी। मंगलवार शाम मेरठ पुलिस से नायडू की सीधी मुठभेड़ हो गई, जिसमें उसकी मौत हो गई। नायडू की मौत होने से तीनों राज्यों में खौफ का अंत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एसएसपी, अजय साहनी - फोटो : अमर उजाला
पंजाब पुलिस ने मेरठ में डाला था डेरा 
पंजाब के लुधियाना में सोमवार को ज्वेलरी शॉप में लूट हुई थी। पंजाब पुलिस ने अंदेशा जताया था कि यह लूट कुख्यात शक्ति नायडू ने की है। इस अंदेशे के चलते पंजाब पुलिस मंगलवार सुबह मेरठ पहुंची। नायडू के साथी तिलकराज से जेल में मुलाकात करने के लिए उनको जाना था। दिनभर वह मेरठ पुलिस से संपर्क करती रही, लेकिन उन्हें यहां कोई सहयोग नहीं मिला। शाम को मेरठ पुलिस ने नायडू का खात्मा कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें