फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर का सपना छोड़ चुनी बॉलीवुड की राह, तस्वीरों में देखें इस एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

Mon, 03 Sep 2018 07:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 8
निशा सामटा
कहते हैं जज्बा जब जुनून में बदल जाता है तो राहे अपने आप आसान हो जाती हैं। ऐसी ही कहानी है पंजाबी मॉडल और एक्ट्रेस निशा सामटा कि जिन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी नहीं की बल्कि बॉलीवुड में किस्मत आजमाने निकल पड़ीं। आज वह एक बॉलीवुड में एक अच्छा मुकाम हासिल कर चुकी हैं। रविवार को यह यंग एक्ट्रेस यूपी के मुजफ्फरनगर पहुंची जहां उन्होंने अमर उजाला के साथ अपने अनुभव बांटे। आगे तस्वीरों के साथ जानिए उनसे जुड़ी खास बातें :-
विज्ञापन

2 of 8
निशा सामटा
निशा के मुताबिक, वह चाहती तो उन्हें कोई अच्छी जॉब मिल सकती थी लेकिन, अपने एक्टिंग और मॉडलिंग के शौक को पूरा करने के लिए उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया। निशा सामटा पूरी लग्न से एक्टिंग व मॉड़लिंग में लगी हुई हैं।
विज्ञापन

3 of 8
निशा सामटा
रविवार को मेरठ जाते वक्त निशा सामटा एक कास्टिंग एजेंसी के डायरेक्टर गोविंद सोलंकी के साथ कुछ समय के लिए कस्बे के एक फोटो स्टूडियो में रुकीं। जहां उन्होंने बताया कि उनका सपना कामयाबी के उच्च शिखर पर पहुंचकर अपने गांव में अंग्रेजी माध्यम का स्कूल स्थापित कराना है।

4 of 8
निशा सामटा
पत्रकार वार्ता में निशा सामटा ने बताया कि वह शिमला के जनपद जुब्बल कोटखाई के गांव सोलंग सासकीर की रहने वाली हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा उनके गांव के पड़ोसी गांव की रहने वाली हैं।
विज्ञापन

5 of 8
निशा सामटा
प्रीति जिंटा से प्रभावित होकर उसे भी एक्टिंग का शौक पैदा हो गया। निशा सामटा ने बताया कि इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह एक्टिंग की लाइन में आई। माता-पिता ने कोई विरोध नहीं किया।
विज्ञापन

6 of 8
निशा सामटा
निशा सामटा पिछले एक साल में 22 पंजाबी एलबम में मुख्य भूमिका के रूप में काम कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि उनका सपना कामयाबी के उच्च शिखर पर पहुंचकर अपने गांव में अंग्रेजी माध्यम का एक स्कूल खोलना है।
विज्ञापन

7 of 8
निशा सामटा
निशा सामटा को फास्ट फूड अथवा विदेशी खाना पसंद नहीं है। उन्होंने राजमा-चालव को अपना फेवरेट भोजन बताया। क्रिकेट व बैडमिंटन का खेल बहुत पसंद है।
विज्ञापन

8 of 8
निशा सामटा
वह मुंबई की एक कास्टिंग एजेंसी के डायंरेक्टर गोविंद सोलंकी के साथ मेरठ में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव के साथ मीटिंग के लिए जा रही थीं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें