मेरठ में भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार उर्फ भुवी और नूपुर नागर की सगाई को लेकर इस सप्ताह खूब चर्चा रही। भुवनेश्वर ने इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड कर सगाई की जानकारी दी थी। इन दिनों सोशल मीडिया पर भुवी और नूपुर की सगाई के फोटोज ने धमाल मचाया हुआ है। इन फोटो पर जमकर कमेंट और लाइक्स मिल रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
भुवी-नूपुर की सगाई की फोटो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
इंस्टाग्राम पर फोटो छाने के बाद अब भुवी और नुपूर की सगाई की वीडियो यू ट्यूब पर अपलोड कर दी है। इसे करीब 70 हजार लोग सब्सक्राइब कर चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 6
भुवी-नूपुर की सगाई की फोटो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा के एक होटल में भुवनेश्वर और नुपूर की सगाई हुई। वीडियो में दोनों एक दूसरे को सगाई की अंगूठी पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। यू ट्यूब पर सगाई की वीडियो को उनके प्रशंसक खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो में भुवी-नुपूर की सादगी भी देखने को मिली है।
पढ़ें : भुवनेश्वर की लव स्टोरी... बचपन के प्यार नूपुर से इस महीने में होगी शादी
4 of 6
भुवी-नूपुर की सगाई की फोटो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
सगाई की अंगूठी पहनाते समय फोटो सही से शूट नहीं हुआ तो दोनों ने दोबारा अंगूठी को हाथ लगाकर फोटो खिंचवाया। अब उन्होंने अपनी सगाई की फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर प्रशंसकों को चौंकाया था। आप भी यू ट्यूब पर उनकी सगाई का वीडियो देख सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
भुवी-नूपुर की सगाई की फोटो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
वहीं भुवनेश्वर की सादगी किसी से छुपी नहीं है। भुवी जब भी मेरठ गंगानगर स्थित अपने घर पर होते हो या मैदान में वो कभी प्रशंसकों से बचते नहीं हैं। प्रशंसकों के साथ बड़ी ही सादगी के साथ नजर आते हैं। भुवी अगले माह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
भुवनेश्वर अपने बचपन के प्यार नूपुर नागर के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बीते बुधवार को नोएडा के एक होटल में रिंग सेरेमनी करके भुवी के परिवार ने नूपुर को अपना लिया है। सूत्रों के मुताबिक नवंबर में दोनों की शादी होनी तय हुई है। भुवी के पिता किरनपाल सिंह और नूपुर के पिता यशपाल सिंह नागर यूपी पुलिस में साथ रहे हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें