मेरठ में वेदव्यासपुरी स्थित 108 वाहिनी रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) परिसर में रजत जयंती समारोह बनाए जाने के बाद देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। देशभक्ति के गीतों पर 10 बटालियन के जवानों ने भव्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान आतंकवाद के खात्मे, पर्यावरण की सुरक्षा, दशावतार और मेक इन इंडिया की भी झलक देखने को मिली।
विज्ञापन
2 of 5
सांस्कृतिक कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
आरएएफ की अलीगढ़ स्थित 104 बटालियन और हैदराबाद स्थित आरएएफ की 99 बटालियन को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। 104 बटालियन का विषय पर्यावरण की सुरक्षा था, इसके अलावा आतंकवाद, नक्सलवाद और उग्रवाद का खात्मा था। वहीं, 99 बटालियन का विषय था दशावतार। मेरठ स्थित आरएएफ की 108 बटालियन ने मंगल पांडे की क्रांति के थीम (विषय) पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
3 of 5
सांस्कृतिक कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं की भी झलक दिखी। योजनाओं पर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में अधिकारी और उनकेपरिवार के लोग शामिल हुए। इस दौरान सीआरपीएफ के महानिदेशक राजीव राय भटनागर, स्पेशल महानिदेशक दीपक मिश्रा, महानिरीक्षक केएस भंडारी, उपमहानिरीक्षक नई दिल्ली एचएस रावत, कमांडेंट शैलेंद्र कुमार, डिप्टी कमांडेंट शिल्पा कुमार, डिप्टी कमांडेंट पुरुषोत्तम जोशी आदि रहे। गौरतलब है कि शनिवार सुबह आरएएफ का रजत जयंती समारोह था, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आए थे।
4 of 5
सांस्कृतिक कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
सांस्कृतिक कार्यक्रम केदौरान ही सीआरपीएफ के महानिदेशक राजीव राय भटनागर ने सीआरपीएफ की चार बेस्ट ऑपरेशन बटालियन को एक-एक लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया। साथ ही उन्होंने रजत जयंती कार्यक्रम केदौरान परेड में शामिल रहे करीब 600 जवानों को 14-14 दिन की स्पेशल छुट्टी दिए जाने की भी घोषणा की।
यह जानकारी डिप्टी कमांडेंट पुरुषोत्तम जोशी ने दी। उन्होंने बताया कि परेड के लिए सभी दस बटालियन से मिलाकर छह टुकड़ियां बनाई गई थीं। आरएएफ की 10 बटालियन में करीब साढ़े 12 हजार जवान हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें