एक नहीं, दो नहीं, 52 शिक्षिकाओं द्वारा एक साथ स्कूल के प्रबंध समिति सचिव पर गंभीर आरोप लगाए। स्कूल से लेकर सदर थाने तक तीन घंटे हाई प्रोफाइल ड्रामा चला, शिक्षिकाएं और रंजीत जैन आमने सामने बैठे रहे, लेकिन पुलिस इस मामले को पुराना विवाद बताकर स्कूल प्रबंधक की थाने में खातिरदारी करती रही।