प्रदीप हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
देवेंद्र बोले, सारा पैसा ले लेती...
प्रदीप शर्मा के पिता देवेंद्र शर्मा अपने गांव बवनपुरा खरखौदा में रहते हैं। देवेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रदीप ही उनका आखिरी सहारा था। दो बेटों की पहले ही मौत हो चुकी थी, अब प्रदीप भी नहीं बचा। पुत्रवधू नीतू चाहे सारी दौलत ले लेती पर प्रदीप की हत्या न कराती। अब पोता और पोती बचे हैं, जो अपने मामा के पास चले गए। मेरा पूरा परिवार ही खत्म हो गया।