यूपी के बागपत जिले में एक दलित युवती की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल के साथ अधिकारी पहुंचे और मौके का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन
2 of 6
अधिकारियों को घटना की जानकारी देते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
काठा गांव के दलित जयभगवान की बेटी मधु (20) अपनी माता कांता के साथ शनिवार सुबह गांव में ही एक किसान के खेत में गन्ना छिलने के लिए गई थी। खेत में अगौला ज्यादा काटने पर किसान के परिवार के एक सदस्य ने कहासुनी कर दी। इसका मधु ने विरोध किया। इसको लेकर कहासुनी हो गई। उस समय अन्य लोगों ने बीच बचाव करा दिया।
पढ़ें : शादी वाले घर में सिलेंडर ब्लास्ट, घायलों की तस्वीरें देख सहम जाएंगे
विज्ञापन
3 of 6
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शाम करीब छह बजे आरोपी युवक अपने साथी के साथ जयभगवान के घर पहुंचा। गाली-गलौज क आरोपी ने मधु के तमंचा सटाकर गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी धमकी देता हुआ फरार हो गया। इससे गांव में दहशत फैल गई।
4 of 6
सूचना पर अधिकारी पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही एसपी जय प्रकाश, एएसपी अजय कुमार सिंह, सीओ दिलीप सिंह, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। अफसरों ने जांच पड़ताल की। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एएसपी का कहना है कि अगौला ज्यादा काटने के विवाद में हत्या की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पढ़ें : जीजा से अवैध संबंध मामले में युवती की हत्या, खेत में पड़ा मिला शव
विज्ञापन
मां की जान बचाने के लिए बेटी ने गवा ही जान
5 of 6
घटना के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
युवती दीपा के मुताबिक आरोपी युवक ने घर पर आते ही कहा कि मधु कहा है। उस समय मधु गली में गई हुई थी। इतना कहते ही उसने माता कांता की ओर तमंचा कर दिया। तभी मधु आ गई और मां के आगे खड़ी हो गई। आरोपी युवक ने मधु के गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
परिजनों के मुताबिक आरोपी युवक पहले से ही उनके परिवार से रंजिश रखता था। कई बार उनका विवाद हो गया था। उस समय भी उसने धमकी दी थी। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। गांव में दहशत का माहौल है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें