मेरठ में कोतवाली थाना क्षेत्र के गुदड़ी बाजार में उस समय हादसा हो गया, जब बच्चे चॉकलेट लेने जा रहे थे। बताया गया कि जर्जर मकान का छज्जा गिरने से मलबे में दबकर किशोरी की मौत हो गई। वहीं उसके साथ जा रहे चचेरे भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल बच्चों को मलबे से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के मुताबिक, गुदड़ी बाजार निवासी अब्दुल अजीम की बेटी नाजिया (12) बृहस्पतिवार को चचेरी बहन पांच वर्षीय आयत और चचेरे भाई पांच वर्षीय हमजा के साथ दुकान से सामान लेने जा रही थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, तीनों बच्चे हंसते-खेलते सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान हाजी अनवार के जर्जर मकान का छज्जा तीनों बच्चों पर आ गिरा।