फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर की ऐसी वारदात: कांप उठेगी रूह, थाने पहुंचा पूर्व पार्षद सऊद, बोला- नहर में फेंकीं दोनों की लाशें

Fri, 24 Mar 2023 01:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
आरोपी पूर्व पार्षद। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के खैरनगर में भाई-बहन के अपहरण का दिनभर माता-पिता ने हल्ला मचाया। एसओजी, सर्विलांस सहित दस टीमें बच्चों की तलाश में लगी रहीं। बच्चों की मां निशा बेग पर पुलिस का शक गहरा रहा था। रात में पुलिस ने दो महिला सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूर्व पार्षद सऊद फैजी के बारे में पूछताछ की। 

इस दौरान निशा और सऊद फैजी के प्रेम-संबंध की पोल खुल गई। हत्या कर बच्चों के शव कहां फेंके, यह बात सिर्फ सऊद को पता था। उसकी तलाश में पुलिस ने फील्डिंग लगाई, तभी वह खुद देहलीगेट थाने पहुंच गया। वह बोला कि मैंने और निशा ने बच्चों को मारा है। उनके शव नहर में फेंक दिए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
लापता बहन भाई - फोटो : अमर उजाला
दस साल के मेराब और छह साल की कोनेन के अपहरण के बाद पुलिस ने दिनभर सीसीटीवी कैमरे देखे। कैमरे में मेराब बुधवार शाम 7:20 बजे दिखाई दिया, जबकि पिता शाहिद ने पत्नी निशा से 7:30 बजे फोन पर बात की थी। निशा ने दोनों बच्चों को घर पर होना बताया था।
विज्ञापन

3 of 7
बच्चों की हत्या का मामला। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने अंदेशा लगाया कि अपहरण से पहले बच्चा घर के बाहर घूम रहा था। पुलिस ने रात आठ बजे के बाद की सीसीटीवी फुटेज देखी। इसमें मेराब और कोनेन नहीं दिखे। पुलिस का शक गहराया कि मोहल्ले में दोनों बच्चों के अगवा होने का राज छिपा है। पड़ोसी महिला से निशा के चाल-चलन पर सवाल उठाकर बच्चों के साथ अनहोनी की बात पुलिस को बताई।

4 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने निशा के मोबाइल की सीडीआर निकाली। इसमें सऊद फैजी से लंबी बातचीत मिली। पुलिस ने सऊद को ढूंढना शुरू किया तो वह फरार हो गया है। वहीं पुलिस सऊद के परिवार की दो महिला, निशा और दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर देहलीगेट थाने आ गई। बृहस्पतिवार रात 10:30 बजे एसपी सिटी महिला पुलिस को साथ लेकर पूछताछ कर रहे थे। तभी पूर्व पार्षद भी थाने में पहुंच गया और बोला कि उसने दोनों बच्चों की हत्या कर दी है। उनके शव भोला झाल फेंके हैं।
विज्ञापन

5 of 7
मेरठ में बच्चों की हत्या का मामला। - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरे में नहीं दिखे बच्चे 
सीओ कोतवाली अमित राय का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस टीम सुबह से बच्चों की तलाश में लगी थी। सीसीटीवी कैमरे में बच्चे नहीं दिखे। पुलिस ने महिला और तीन युवकों को पकड़ा। जिन्होंने बच्चों को भोला झाल पर फेंकना बताया है। एसओजी और देहलीगेट पुलिस नहर में बच्चों की तलाश में लगी है। पुलिस अभी मामले की गहनता से जांच करने में लगी है।
विज्ञापन

6 of 7
कातिल मां। - फोटो : अमर उजाला
ट्यूशन शिक्षक को घर आने से किया था मना
पुलिस ने बताया कि बच्चों को सलमान नाम का शिक्षक घर पर ट्यूशन पढ़ाने के लिए रोज आते थे। बुधवार को निशा ने बच्चों की तबीयत खराब बताकर शिक्षक को मना कर दिया था। पुलिस ने सलमान और चार पड़ोसी सहित दस लोगों से पूछताछ की। दिनभर निशा रोने का नाटक करती रही। वहीं 500 मीटर के दायरे में पुलिस दिनभर जांच करती रही। रात में निशा और पूर्व पार्षद के प्रेम संबंध की पोल खुली, तब जाकर हत्याकांड का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नहर में तलाश जारी। - फोटो : अमर उजाला
मन्नतों के बाद हुए मेराब-कोनेन : शाहिद
सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध फोन नंबरों की पड़ताल की गईं। पिता शाहिद और मां निशा से भी पूछताछ की। दोनों अपनी हालत खराब बताते रहे। दंपती के बयानों को लेकर विरोधाभास था। कई बार निशा बोली, बच्चों को ढूंढकर ला दो, नहीं तो मैं मर जाऊंगी। शाहिद ने बताया कि पहले तीन बच्चे खो दिए। काफी मिन्नतों के बाद मेराब और कोनेन ने जन्म लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें