भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद यूपी में योगीराज आ गया। लेकिन सवाल यह है कि बीजेपी ने अपने एजेंडे में अवैध बूचड़खानों, कमेलों और अवैध कारोबार को बंद कराने का फरमान जारी किया था।
विज्ञापन
2 of 3
पशुओं से भरी गाड़ियां पकड़े जाने पर हंगामा
इसके बाद ठीक वैसा ही हुआ। तीन-चार दिन पहले जैसे ही योगी जी ने शपथ ग्रहण की तो वे तुरंत एक्शन में आ गए और उन्होंने अवैध कारोबारियों के खिलाफ एक्शन लेना शुरु कर दिया। लेकिन क्या उनके एक्शन में आने का पूरा असर लोगों पर पड़ रहा है ये बड़ा सवाल है। इसका एक उदाहरण आज मेरठ में देखने को मिला।
मेरठ में गढ़ रोड स्थित हसनपुर चौकी पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पशु कटान को जा रही पशुओं से भरी आधा दर्जन गाड़ी पकड़ी। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और गाड़ियों को वहां से जाने नहीं दिया। इसके बाद पुुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।