फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर: कैसे फर्राटेदार हिंदी बोलती हैं पर्दे की सोनिया, मेरठ में खोला था राज

Sat, 29 Dec 2018 02:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 10
suzanne bernert
जल्द रिलीज होने वाली फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में दर्शक जहां अभिनेता अनुपम खैर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के किरदार में देखने को बेताब हैं वहीं सोनिया गांधी का रोल प्ले कर रही अदाकारा भी दर्शकों को ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं। खास बात ये है कि वह रियल सोनिया गांधी से बेहतर हिंदी बोलती हैं। तो आज हम आपको बता रहे हैं कि आखिर कौन है ये अभिनेत्री और कैसे वह इतनी शानदार हिंदी बोल पाती हैं :-
विज्ञापन

2 of 10
suzanne bernert
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कहानी पर बनी हिंदी फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। संजय बारु की किताब पर आधारित इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। फिल्म की अभिनेत्री सुजैन बर्नाट रियल सोनिया गांधी की भूमिका निभा रही हैं लेकिन वह रियल सोनिया से कहीं ज्यादा अच्छी हिंदी बोलती हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 10
suzanne bernert
अभिनेत्री सुज़ैन बर्नार्ट फिल्म के सबसे अहम किरदार सोनिया गांधी की भूमिका में नज़र आई हैं। ट्रेलर में सुजैन बर्नार्ट अपने लुक ही नहीं बल्कि बोलने के अंदाज़ के कारण भी इन दिनों चर्चा में हैं। फिल्म में सुजैन सोनिया गांधी की तरह लड़खड़ाती हिंदी बोलती नज़र आई हैं। जबकि हकीकत इससे उलट है। 

 

4 of 10
suzanne bernert
कम लोग जानते हैं कि सुजैन जितनी अच्छी अंग्रेजी बोलती हैं, उससे कहीं बेहतरी से वो शुद्ध हिंदी बोलती हैं। रियल लाइफ की सोनिया गांधी से अच्छी हिंदी पर्दे की इस सोनिया गांधी की है। जर्मनी में जन्मी सुजैन लंबे समय से बालीवुड और टेलीवुड में सक्रिय हैं। सुजैन फ्रैंच, इटेलियन, जर्मन, स्पेनिश, अंग्रेजी के अलावा हिंदी, मराठी और बंगाली सभी भाषाएं बोल सकती हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 10
suzanne bernert
10 साल से भारत में रह रहीं सुजैन ने कानपुर निवासी अभिनेता अखिल मिश्रा से विवाह किया। अब वे यूपी की बहू हैं। इससे पहले यह जर्मन बाला एकता कपूर के मशहूर टीवी शो कसौटी जिंदगी की में नज़र आ चुकी हैं। 
विज्ञापन

6 of 10
suzanne bernert
साल 2015 में नौचंदी मेले में अपने सीरियल चक्रवर्ती सम्राट अशोक के प्रचार के लिए मेरठ आई थीं। सीरियल में सुजैन ने बिंदुसार की सौतेली माँ हेलेना का किरदार निभाया था। तब अमर उजाला के साक्षात्कार में सुजैन ने बताया कि उन्हें हिंदी बोलना पसंद है, पति ने उन्हें हिंदी सिखाई है। 
विज्ञापन

7 of 10
suzanne bernert
सुजैन  पोरस, ये रिश्ता क्या कहलाता है, झांसी की रानी, बिन कुछ कहे, संविधान जैसे 2 दर्जन से अधिक हिंदी टीवी शो कर चुकी हैं। फिल्मों में लंबा करियर है हनीमून ट्रैवल्स, ठन ठन गोपाल, पधारो इंडिया जैसी तमाम फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।

 

8 of 10
suzanne bernert
यहां  सुजैन ने बताया था कि मुंबई में मेरठ के बारे में खूब सुना है। यहां बात करने का लहजा सुना था लेकिन यहां आकर अचा लगा। सुजैन ने इस दौरान कहा था कि अब तो हिंदी ही उनकी जिंदगी है।

 

9 of 10
suzanne bernert
बकौल सुजैन मेरे पति जोकि कानपुर उत्तरप्रदेश से हैं, उन्होंने हिंदी सीखने में मेरी मदद की। मैं हिंदी सुन और समझ सकती हूं, लेकिन पढ़ नहीं सकती। बच्चों की तरह लिख भी नहीं सकती लेकिन कोशिश कर रही हूं। 
विज्ञापन

10 of 10
'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर
गौरतलब है कि फिल्म के ट्रेलर में कहानी की एक झलक मिलती है। फिल्म में अनुपम खेर ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभाया है। अक्षय खन्ना ने लंबे समय बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी की है। अक्षय खन्ना फिल्म में किताब के लेखक संजय बारू की भूमिका में हैं। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें