फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू में सुसाइड: बीटेक के छात्र ने क्लास छोड़ी, फिर हॉस्टल का कमरा बंद कर लगाई फांसी, था इकलौता चिराग

Tue, 19 Sep 2023 02:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
बीटेक के छात्र ने किया सुसाइड - फोटो : Amar Ujala
मेरठ के चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के हॉस्टल में बीटेक थर्ड ईयर के छात्र ने फांसी लगाकर हत्या कर ली। छात्र की आत्महत्या की सूचना पर हॉस्टल में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं छात्रों ने हॉस्टल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी।
विज्ञापन

2 of 6
बीटेक के छात्र ने किया सुसाइड - फोटो : Amar Ujala
सीसीएसयू में छोटू राम इंजीनियरिंग काॅलेज के बीटेक थर्ड ईयर के छात्र की मौत की जानकारी मिलते ही कैंपस में छात्रों ने हंगामा कर दिया। एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने आक्रोशित छात्रों से बात की और समझाने की कोशिश की जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

3 of 6
बीटेक के छात्र ने किया सुसाइड - फोटो : Amar Ujala
जानकारी के अनुसार सीसीएस यूनिवर्सिटी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय छात्रावास के रूम नंबर 99 में मंगलवार सुबह प्रशांत पुत्र नागेश पांडे निवासी बनारस का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। छात्रों ने पुलिस को जानकारी दी। 

4 of 6
बीटेक के छात्र ने किया सुसाइड - फोटो : Amar Ujala
प्रशांत के साथ रूम में रहने वाले दो अन्य छात्रों के अनुसार सुबह 8:00 बजे वे क्लास लेने के लिए कॉलेज चले गए थे। प्रशांत ने क्लास में जाने से मना कर दिया था। उसके बाद प्रशांत ने आत्महत्या कर ली। छात्र वापस आए तो प्रशांत का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

5 of 6
हंगामा करते छात्र - फोटो : Amar Ujala
पुलिस ने मौके पर छानबीन की लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। बताया गया कि प्रशांत दो बहनों का इकलौता भाई था। वहीं बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हंगामा करते छात्र - फोटो : Amar Ujala
छात्रों में यह भी चर्चा है कि प्रशांत की चार विषयों में बैक आ गई थी। इस कारण से कहीं तनाव में आकर तो उसने यह कदम नहीं उठाया। वहीं कुछ छात्र वार्डन और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें