फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के दावे हजार, परीक्षार्थियों की मेहनत से भरी उत्तर पुस्तिकाएं रिक्शा और साइकिल पर ‘सवार’

Sun, 23 Feb 2020 06:03 PM IST
Dimple Sirohi मुकेश पंवार, अमर उजाला, बड़ौत/बागपत
विज्ञापन
1 of 8
up board exam - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन और सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरा तंत्र लगा हुआ है। सीसी टीवी कैमरे, कंट्रोल रूम से लाइव निगरानी, परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र पर क्यूआर कोड और यहां तक की एसटीएफ भी नजर गड़ाए हुए है।

इन सबके बावजूद परीक्षार्थियों की मेहनत से भरी उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केंद्र पर पहुंचाया जाता है तो सुरक्षा के सारे नियम ताक पर रख दिए जाते है। कॉपियों को असुरक्षित ढंग से बस, रिक्शा, साइकिल, स्कूटी व बाइक से पहुंचाया जा रहा है। यह तरीका शिक्षा विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
up board exam - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो चुकी है। शासन बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने को लेकर पूरी तरह से सख्त है। नकल रोकने के लिए हर केन्द्र पर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है।

इनके अलावा सुरक्षा के कई अन्य उपाय भी अपनाए गए है। मगर, उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केंद्र तक पहुंचाने के लिए किसी सुरक्षा नियम का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 8
up board exam - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ने इसकी पड़ताल की तो जनता वैदिक इंटर कॉलेज में बनाए गए उप संकलन केन्द्रों पर सुरक्षा नियम ताक पर दिखे। बस, रिक्शा, साइकिल, स्कूटी व बाइक पर कुछ कर्मी उत्तर पुस्तिकाएं लाते नजर आए।

उनके साथ न कोई सुरक्षा व्यवस्था थी और न ही कोई जिम्मेदार। ऐेसे में अगर कोई उत्तर पुस्तिकाओं को लूट ले या बाइक व रिक्शा आदि से कहीं गिर जाए तो परीक्षार्थियों के भविष्य पर सवाल खड़ा हो जाएगा।

4 of 8
up board exam - फोटो : अमर उजाला
बस में छूट गई थींं कॉपियां
वर्ष 2012 में क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र की उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर एक कर्मी संकलन केंद्र जाने के लिए बस में सवार हुआ। गंतव्य स्थल पर कर्मी तो उतर गया, लेकिन कॉपियां बस मेें ही छूट गई थी।

विभागीय अफसरों ने किसी तरह मामला दबा लिया था। जिला बनने से पहले जब संकलन केन्द्र मेरठ में कॉपियां जमा कराई जाती थी। उस दौरान भी ऐसी ही एक घटना हुई थी, उसमें कई कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन

5 of 8
up board exam - फोटो : अमर उजाला
बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद ये बनाए गए है मानक
बोर्ड परीक्षा में प्रतिदिन पेपर समाप्त होने के एक घंटे बाद ही कापियों को संकलन केंद्र पर पहुंचाना होता है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। परीक्षा छूटने के करीबन डेढ़ से दो घंटे बाद तक कॉपियां संकलन केन्द्र पर पहुंच रही है।
विज्ञापन

6 of 8
up board exam - फोटो : अमर उजाला
हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा के संकलन केन्द्रों तक कॉपियों का पहुंचाने के लिए अध्यापकों (बंडल वाहक) की ड्यूटी लगाई गई है। लेकिन कोई भी कर्मचारी कॉपियों को लेकर संकलन केन्द्र पर पहुंच जाता है।

केंद्र व्यवस्थापकों को इस संबंध में निर्देश है कि वे स्वयं की जिम्मेदारी पर बंडल वाहक के साथ कड़ी सुरक्षा में गाड़ी या फिर कॉलेज वाहन से कॉपियां जमा कराने के लिए संकलन केन्द्र पर जाएं, लेकिन बिल्कुल इसका उल्टा हो रहा है।
विज्ञापन

7 of 8
board exams - फोटो : अमर उजाला
परीक्षा छूटने के बाद संकलन केंद्रों पर कॉपियों को कड़ी सुरक्षा में ले जाने के निर्देश हैं। अभी तक बाइक, साइकिल, रिक्शा व बसों से उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर जाने की बात संज्ञान में नहीं आई है। अगर ऐसा है तो मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी। - ओमदत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन

8 of 8
up board exam - फोटो : अमर उजाला
पर्यवेक्षक बोलीं, कई बार दिए जा चुके निर्देश
जनता वैदिक इंटर कॉलेज में बने उप संकलन केन्द्र की पर्यवेक्षक डॉ. रेखा सिंह का कहना था कि कॉलेज में तहसील क्षेत्र के 21 परीक्षा केन्द्रों से उत्तर पुस्तिकाएं आती है। बोर्ड के सख्त निर्देश है कि कड़ी सुरक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केन्द्र तक पहुंचाया जाएं। इसके बावजूद भी केन्द्र व्यवस्थापक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें