फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : कंबल वितरण कार्यक्रम में मची भगदड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, हिरासत में शिवपाल के करीबी

Mon, 03 Jan 2022 06:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
कंबल वितरण कार्यक्रम में मची भगदड़ - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के जानीखुर्द में सोमवार को एक जनसभा में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया। इस दौरान भगदड़ मच गई। भगदड़ में कई महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  दरअसल सरधना में कंबल वितरण कार्यक्रम में अचानक भगदड़ मचने से अफरातफरी का माहौल हो गया। बता दें कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता अमित जानी की रैली में जनता को कंबल वितरित करने का कार्यक्रम रखा गया था। रैली में कंबल वितरण की जानकारी लगते भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा। 

जानीखुर्द में सोमवार को प्रगतिशील समाजवादी नेता अमित जानी की हुई जन सकंल्प रैली में कंबल वितरण कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ। कंबल वितरण के दौरान भारी भीड़ जमा होने पर अव्यवस्था का आलम हो गया।। इस दौरान भीड़ ने कंबल लूटने शुरू कर दिए और भगदड़ मच गई। भगदड़ में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

2 of 6
कंबल वितरण कार्यक्रम में मची भगदड़ - फोटो : अमर उजाला
पीएसी और कई थानों की पुलिस ने किसी तरह भीड़ पर काबू पाया। पुलिस ने कार्यक्रम के संयोजक अमित जानी को हिरासत में लिया हुआ है।
विज्ञापन

3 of 6
कंबल वितरण कार्यक्रम में मची भगदड़ - फोटो : अमर उजाला
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता अमित जानी ने सिवाल खास से विधान सभा चुनाव लड़ने की घोषणा की हुई है। इसको लेकर सोमवार को जानी ने गंगनहर पुल के पास स्थित खेल मैदान में एक जनसभा की। जनसभा में आए लोगों को कंबल देने की बात भी कही गई। 

4 of 6
कंबल वितरण कार्यक्रम में मची भगदड़ - फोटो : अमर उजाला
जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही लोग जनसभा स्थल पर कंबल लेने के लिए लाइन में लग गए। दोपहर बारह बजे तक हजारों लोगों की भीड़ कंबल लेने के लिए लाइन में लग चुकी थी। लाइनों में बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी मौजूद थे। 
 
विज्ञापन

5 of 6
कंबल वितरण कार्यक्रम में मची भगदड़ - फोटो : अमर उजाला
जनसभा के दौरान मंच से अमित जानी के भाषण देने के दौरान ही भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ ने व्यवस्था के लिए लगाई गई लोहे बैरिकेडिंग तोड़ दी। भीड़ ने कंबल लूटने से शुरू कर दिए। मौके पर मौजूद पुलिस बल भीड़ के सामने कम पड़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंबल वितरण कार्यक्रम में मची भगदड़ - फोटो : अमर उजाला
बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग भीड़ में जमीन पर गिरकर दब गए। पुलिस ने किसी प्रकार घायल हुए करीब आधा दर्जन व्यक्तियों को अस्पतालों में भर्ती करवाया। बाद में मौके पर पहुंची पीएसी और कई थानों को पुलिस ने किसी प्रकार स्थिति को संभाला। इसके बाद दोबारा से कंबल वितरण किए गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें