फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक कार्यक्रम: खिलाड़ियों से पीएम मोदी की खास बातचीत, बोले- अब नहीं करना पड़ेगा पलायन

Sun, 02 Jan 2022 10:39 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
खिलाड़ियों से बातचीत करते पीएम मोदी। - फोटो : amar ujala
मेजर ध्यानचंद खेल विवि के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ के तीन ओलंपियन व पैरालंपियन समेत 32 खिलाड़ियों से संवाद किया। 25 मिनट के संवाद में प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से खेल विवि के लाभ के बारे में जाना। खिलाड़ियों ने कहा कि अब प्रदेश की प्रतिभाओं को दूसरे प्रदेश में पलायन नहीं करना पड़ेगा। प्रधानमंत्री मंच के पीछे करीब 1:05 बजे खिलाड़ियों के बीच पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप्र राज्यपाल आनंदीबेन पटेल साथ में रहीं।

सबसे पहले प्रधानमंत्री ने वाराणसी के भारतीय हॉकी खिलाड़ी के सदस्य ललित उपाध्याय से वार्ता की। ललित ने खेल विवि निर्माण के इस कदम को ऐतिहासिक बताया। खेल विवि से पूरे प्रदेश के खिलाड़ियों को खेल शिक्षा का लाभ मिलेगा। मेरठ में खेल सामान उत्पादन के साथ अब खेल शिक्षा को लेकर पहचान बनाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करते पीएम मोदी। - फोटो : amar ujala
प्रियंका ने पीएम को रामायण भेंट की 
माधवपुरम निवासी ओलंपियन प्रियंका गोस्वामी से प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने आपसे किया वादा पूरा किया। दिल्ली में पीएम ने प्रियंका से उनके माता-पिता से मुलाकात की बात कही थी। आज उन्होंने ओलंपियन की मां अनीता गोस्वामी, पिता मदनपाल गोस्वामी व भाई कपिल, मामा अमरीश गोस्वामी से मिले। प्रियंका ने पीएम को रामायण भेंट की। पीएम ने प्रियंका के लड्डू गोपाल को देखकर कहा कि, आप अपने संस्कृति से जुड़ी हो, यह अच्छी बात है। परिवार ने कहा कि पीएम से मिलना किसी सपने का सच होने जैसा है। 
विज्ञापन

3 of 6
मंच पर सीएम योगी और संजीव बालियान। - फोटो : amar ujala
विवेक ने कहा- खेल विवि मील का पत्थर होगा साबित
जानी के महपा गांव निवासी पैरालंपियन विवेक चिकारा ने प्रधानमंत्री से मिलकर खुशी जताई। प्रधानमंत्री के खेल विवि के फायदे के सवाल पर विवेक ने कहा खिलाड़ियों के लिए खेल विवि मील का पत्थर साबित होगा। खिलाड़ियों को अब दूसरे शहरों और राज्यों में पलायन नहीं करना होगा। विवेक की पत्नी शैली स्नातक व परास्नातक में स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी हैं। शैली का प्रधानमंत्री ने उत्साह बढ़ाया।  

4 of 6
पीएम मोदी। - फोटो : amar ujala
स्कूल व गांवों में युवाओं को प्रेरित किया या नहीं
प्रधानमंत्री ने सरधना के बहादरपुर गांव की ओलंपियन भाला फेंक खिलाड़ी अन्नु रानी से कहा आपने गांव व स्कूलों में युवाओं को प्रेरित किया या नहीं। अन्नु ने कहा अभ्यास के बाद जो भी समय मिलता है वह युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
मेरठ में पीएम मोदी की रैली। - फोटो : amar ujala
जम्मू अभ्यास करने कब जाओगे ज्योति
प्रधानमंत्री ने दिल्ली में मुलाकात के बाद खिलाड़ियों की हर बात याद रखी। मुजफ्फरनगर पुरबालियान निवासी पैरालंपियन ज्योति बालियान ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि ज्योति जम्मू में अभ्यास करने कब जाओगी। ज्योति ने जल्द जाने की बात कही। ज्योति ने खेल विवि के लाभ बताते हुए कहा हमारे गांव के खिलाड़ियों को खेल के साथ शिक्षा पाकर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। हमें इंडिया कैंप के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मंच पर सभी नेता एक साथ। - फोटो : amar ujala
इन खिलाड़ियों से किया संवाद 
ओलंपियन चंदोली के एथलीट शिवपाल सिंह, बुलंदशहर के मुक्केबाज सतीश कुमार, पैरालंपियन शटलर डीएम सुहास एलवाई, गौतमबुद्धनगर के एथलीट प्रवीन कुमार, इटावा के पैराशूटर अजीत सिंह, संभल के शूटर दीपेंद्र सिंह, बागपत के आकाश, ऑल इंडिया विजेता जूनियर हॉकी टीम सदस्य, लखनऊ के विवेक गौड़, मनीष साहनी, शरदानंद तिवारी, आमिर अली, अरुण साहनी, प्रयागराज मो. हारिश, मो. जैद, भदोही के अमित यादव, गोरखपुर के आदित्य सिंह, राजन गुप्ता, गाजीपुर के विष्णुकांत सिंह, उत्तम सिंह, वाराणसी के अंकित सिंह, सुजीत कुमार, सामर्थ प्रजापति, झांसी के सौरभ आनंद, लखनऊ के कोच विकास पाल व मैनेजर राजेश कुमार।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें