साले की शादी में गए सोनू की हत्या का राज पुलिस जांच सामने आ गया है। खुलासा हुआ है कि नई नवेली सलहज से बदसलूकी और जोर जबरदस्ती करने पर सोनू की हत्या की गई थी। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट:-
विज्ञापन
2 of 7
मृतक का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
शामली में खेड़ीकरमू बिजलीघर की आवासीय कॉलोनी में ससुराल में आए सोनू की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक के साले समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त खून से सनी ईंट और मोबाइल भी बरामद किया है।
विज्ञापन
3 of 7
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी अजय कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि बुधवार सुबह कैराना रोड स्थित बिजलीघर के बाहर नाले से एक शव मिला था। पहचान सोनू उर्फ हरीश (24) निवासी फूलबाग कॉलोनी थाना नौचंदी मेरठ के रूप में हुई थी।
4 of 7
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
वहीं मां नर्मदा देवी की तहरीर पर सोनू के साले शिवम, शिवम के साले मोहित, सोनू की पत्नी शिवानी और सास अंजू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सोनू 13 मई को साले शिवम की शादी में आया था।
विज्ञापन
5 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने संदेह के आधार पर शिवम और मोहित को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ में दोनों ने हत्या करना स्वीकार किया। हत्या में प्रयुक्त खून से सनी ईंट और मृतक का मोबाइल बरामद किया।
विज्ञापन
6 of 7
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि शिवम की शादी 13 मई की रात को हुई थी। 14 मई की रात सोनू ने शराब के नशे में शिवम की नई नवेली दुल्हन के साथ बदसलूकी करते हुए जोर-जबरदस्ती की कोशिश की थी। इस बात पर उसका सोनू से विवाद हुआ था। ससुराल वालों ने सोनू के साथ मारपीट करते हुए उसे कमरे में बंद कर दिया था। तब भी सोनू शांत नहीं हुआ तो रात में उसकी हत्या कर दी।