फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई का कत्ल: नौ बीघा भूमि बनी विवाद की वजह, छह साल की बेटी ने दी मुखाग्नि, नम हुईं ग्रामीणों की आंखें

Sat, 30 May 2026 12:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के बहसूमा क्षेत्र में नौ बीघा जमीन के विवाद में हुई अंकुर की हत्या के बाद छह साल की बेटी ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। पुलिस ने आरोपी भाई को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
1 of 6
भाई की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के बहसूमा क्षेत्र में नौ बीघा जमीन के विवाद में हुई अंकुर की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। अंतिम संस्कार के दौरान छह साल की बेटी ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। यह दृश्य देखकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। उधर, पुलिस ने आरोपी बड़े भाई कपिल को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
शव की तलाश में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बेटियों के विलाप से गमगीन हुआ गांव
महमूदपुर सिखेड़ा गांव में शुक्रवार दोपहर अंकुर का शव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। चार वर्षीय आरोही और छह वर्षीय किट्टो अपने पिता के शव से लिपटकर रोने लगीं। परिवार की सदस्य जयवीरी बार-बार बेसुध हो रही थीं। उनका कहना था कि दोनों बच्चियां अब अनाथ हो गई हैं। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। जब छह साल की किट्टो ने अपने पिता को मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं।

यह भी पढ़ें: Meerut: जंगल में बैग के अंदर मिला युवती का शव, इलाके में सनसनी, पहचान कराने में जुटी पुलिस
विज्ञापन

3 of 6
भाई की हत्या - फोटो : अमर उजाला
चार साल पहले पत्नी की मौत पर भी उठे सवाल
परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चार वर्ष पहले अंकुर की पत्नी राखी की मौत भी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। उनका दावा है कि उस समय भी कपिल पर हत्या का संदेह था और मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई थी। हालांकि उस समय कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई और मामला समाप्त हो गया। परिजनों का कहना है कि यदि उस समय कार्रवाई हुई होती तो अंकुर की जान बच सकती थी।

4 of 6
भाई की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के सामने दोहराया हत्या का घटनाक्रम
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी कपिल को घटनास्थल और शव दबाने वाले स्थान पर ले जाकर घटनाक्रम की पुष्टि कराई गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पांच मई को अंकुर को नलकूप पर बुलाया और उसकी कनपटी पर गोली मार दी। इसके बाद शव को छिपाने की योजना बनाई गई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने मजदूरों से वन क्षेत्र में गड्ढा खुदवाया और बाद में शव को वहां दबा दिया। गांव वालों को यह बताया गया कि अंकुर को नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
शव की तलाश में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हथियार और अन्य सामान बरामद
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक तमंचा, एक फावड़ा, दो रस्सियां और एक बैसाखी बरामद की है। इन सामानों को साक्ष्य के तौर पर कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भाई की हत्या - फोटो : अमर उजाला
दो अन्य लोगों की भूमिका की भी मांग
मृतक की मौसी जयवीरी और अन्य रिश्तेदारों ने दावा किया है कि वारदात में दो अन्य लोगों की भी भूमिका हो सकती है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता के पर्याप्त प्रमाण नहीं मिले हैं। हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आवश्यक तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें