फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ शराब कांड में नया मोड़: बहन ने दारू में मिलाया था जहर, प्रेम प्रसंग में भाई की मौत; दो लोग बेवजह मरे

Sat, 04 Apr 2026 11:11 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीपुरम

सार

अलका का पवन उर्फ पोली के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस रिश्ते में सबसे बड़ी बाधा उसका भाई अंकित था, जो दोनों के मिलने-जुलने का लगातार विरोध करता था। इसी कारण दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।
विज्ञापन
1 of 6
हत्यारोपी अलका और मृतक - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मोदीपुरम स्थित दौराला कस्बे में शराब से हुई तीन लोगों की मौत के मामले ने अब सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह केवल शराब का मामला नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश के तहत की गई हत्या है। मृतक अंकित उर्फ दौलत की बहन अलका और उसके प्रेमी पवन उर्फ पोली को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन

2 of 6
मेरठ में शराब कांड, तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहा था भाई
पुलिस के अनुसार, अलका पुत्री जगपाल का दौराला निवासी पवन उर्फ पोली (पुत्र कमर पाल) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस रिश्ते में सबसे बड़ी बाधा उसका भाई अंकित था, जो दोनों के मिलने-जुलने का लगातार विरोध करता था। इसी कारण दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।
विज्ञापन

3 of 6
मेरठ में शराब कांड, तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
घर में रखी शराब में मिला दिया जहर
आरोप है कि अलका ने घर में रखी शराब में जहर मिला दिया। योजना यह थी कि अंकित अकेले शराब पीकर मर जाएगा और मामला सामान्य  शराब से मौत मान लिया जाएगा। लेकिन घटनाक्रम ने मोड़ ले लिया। अंकित शराब लेकर स्पेलर पर पहुंचा, जहां बाबूराम प्रजापति और जितेंद्र ने भी उसके साथ शराब पी ली। जहरीले पदार्थ का असर इतना घातक था कि तीनों की एक-एक कर मौत हो गई।

4 of 6
मेरठ में शराब कांड, तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
कहां से आया जहर
अब पुलिस इस अहम सवाल की जांच में जुटी है कि आखिर जहर कहां से आया और इसे कैसे हासिल किया गया। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस कड़ी से पूरे षड्यंत्र का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
मेरठ में शराब कांड, तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
पवन और अलका को पुलिस ने उठाया
शनिवार शाम करीब छह बजे पुलिस ने पवन उर्फ पोली को हिरासत में लिया, जबकि करीब सात बजे अलका को भी पकड़ लिया गया। दोनों से सख्ती से पूछताछ जारी है स्थानीय लोगों के मुताबिक, अंकित शराब पीने का आदी था, जिसका फायदा उठाकर इस साजिश को अंजाम दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हत्यारोपी अलका - फोटो : अमर उजाला
बदलते बयानों से खुली साजिश की परतें
दौराला कस्बे में शराब से हुई तीन लोगों की मौत के मामले में  जांच के दौरान मृतक अंकित की बहन अलका के बयानों में आए विरोधाभास ने पूरे मामले को बदल  दिया, जिसके बाद पुलिस का शक उस पर गहरा गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के दौरान अलका बार-बार अपने बयान बदलती रही। शुरुआत में उसने खुद को पूरी घटना से अनजान बताते हुए इसे सामान्य हादसा साबित करने की कोशिश की, लेकिन उसके बयान हर बार बदलते रहे। इसी वजह से पुलिस को उसके व्यवहार पर संदेह हुआ।

अधिकारियों का कहना है कि अलका लगातार ड्रामा रचती रही और जांच को भटकाने का प्रयास करती रही, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर कई अहम तथ्य सामने आने लगे। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का दायरा बढ़ाया और उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस का मानना है कि यह मामला साधारण हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश का परिणाम हो सकता है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा किए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें